दिल्ली फायर सर्विस में 84 साल बाद बड़ा बदलाव:स्वीकृत पदों की संख्या 3,096 से बढ़कर 5,441 होगी- INA NEWS

दिल्ली में आग लगने और आपातकालीन घटनाओं के दौरान बचाव व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने दिल्ली अग्निशमन सेवा का बड़ा विस्तार करने का फैसला किया है। विभाग में अलग-अलग श्रेणियों के 2,345 नए पद सृजित किए जाएंगे। वर्ष 1942 में विभाग की स्थापना के बाद 84 साल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पदों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसके बाद विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या 3,096 से बढ़कर 5,441 हो जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजधानी की बढ़ती आबादी, घनी बस्तियों, बहुमंजिला इमारतों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र को देखते हुए अग्निशमन सेवा को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप मजबूत करना जरूरी है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड स्टाफ तक बढ़ेंगे पद पुनर्गठन के तहत उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मंडल अधिकारी, सहायक मंडल अधिकारी, स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी, अग्रणी अग्निशामक और अग्नि ऑपरेटर के पद बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा चपरासी और माली के पदों का भी विस्तार होगा। सरकार के मुताबिक, नए पदों से विभाग में नेतृत्व और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही आग और अन्य आपात स्थितियों में मौके पर पहुंचने वाली टीमों को पर्याप्त कर्मचारी मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ने से बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News