Sport : क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का बुरा हाल, पाकिस्तान के बाद यूएई ने भी हराया #INA

IND VS UAE: हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. भारत को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं अब दूसरे मैच में यूएई ने भी टीम इंडिया को हरा दिया है और इसी के साथ इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी हार है.
भारत ने दिया था 95 रनों का लक्ष्य
A tough total . defend. Can India turn it around? 👀#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/M7SRVdPilg
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 31, 2026
यूएई और भारत के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर यूएई के कप्तान खालिद शाह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारत की टीम की ओर से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. 6 ओवर में टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बोर्ड पर लगाए.
भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी तेज गेंदबाज टी नटराजन ने खेली, जो 14 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 8 गेंद पर 15 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंद पर 24 रन बोर्ड पर लगाए. इस तरह भारतीय टीम ने 95 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
Caught in the act of making some noise! 🔥#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/TYq2SSPUH2
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 31, 2026
6 विकेट से यूएई ने भारत को हराया
भारत के दिए 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और बिना एक भी विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया है. यूएई की ओर से कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके लगाए. तो वहीं, अंश टंडन ने 12 गेंद पर 39 रन जड़े, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए. दोनों ही बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 300 से अधिक का रहा. इस तरह यूएई ने 4.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.
The UAE bowling unit in full flow! 💥#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/gDCBLFXk5E
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 31, 2026
लगातार 2 मैच में टीम इंडिया को मिली हार
हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. पहले मैच में भारत को पाकिस्तान ने 4 विकेट से हराया था. तो वहीं, अब दूसरे मैच में यूएई ने भी भारत को 6 विकेट से धूल चटा दी है. अब भारत की टीम इंग्लैंड के साथ बॉल सेमीफाइनल 2 मैच खेलने वाली है.
Clinical. Composed. Complete.
UAE get the job done! 💥#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/8RXm2LKjqj
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 31, 2026
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद इस तेज गेंदबाज को मिला चांस
क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का बुरा हाल, पाकिस्तान के बाद यूएई ने भी हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,