Sport : 'उन्होंने मैच का मोमेंटम बदल दिया…' शुभमन गिल ने विराट या रोहित किसे दिया जीत का श्रेय, जानें अंशुल कंबोज पर क्या बोले? #INA

Shubman Gill Statement : शुभमन गिल की कप्तानी में ऑकलैंड में टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हार दिया है. इस मुकाबले में 186 रनों के लक्ष्य का पीछा भारत ने 22.4 ओवर में कर लिया. इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. वहीं अर्शदीप सिंह ने कमाल की बॉलिंग की. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने भी अपनी फिटनेस साबित कर दी. इस जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आएं और उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बड़ा बयान दिया है. गिल ने विराट, रोहित, गुरनूर और कंबोज सभी के बारे में बात की है, उन्होंने इस मुकाबले में जीत का सहरा किसके सिर बांधा है, आइए जानते हैं. 

शुभमन गिल ने किसे दिया जीत का श्रेयस

शुभमन गिल ने कहा कि, ‘हम बॉलिंग में बहुत अच्छे थे और मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग भी बहुत अच्छी थी. रोहित भाई के उस रन आउट ने मुझे लगता है कि गेम का मोमेंटम बदल दिया. असल में वह पार्टनरशिप (मिशेल और फिलिप्स) थी, हमने यह इंडिया में भी देखा. उन दोनों ने इंडिया में बहुत अच्छी बैटिंग की और कुल मिलाकर मुझे लगता है कि हमारी टीम की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही है’.

गिल ने अंशुल कंबोज पर दिया बड़ा बयान

गिल ने आगे कहा कि, ‘अंशुल एक ऐसे बॉलर हैं, जो इस तरह के कंडीशन के लिए बने हैं. हमेशा फुर्तीले रहते हैं. बॉल को सीम करने की कोशिश करते हैं और पुरानी बॉल के साथ अच्छे हैं. हमें लगा कि जब विकेट से ज़्यादा कुछ नहीं हो रहा होता है, तो वह (बराड़) अपनी पेस से एक्स्ट्रा बाउंस और जिस तरह से आज रात दोनों ने बॉलिंग की, वह देखने में वाकई शानदार था’.

बारिश के मैच पर असर के बारे में क्या बोले गिल

शुभन गिल ने कहा कि, ‘जब आप सेट हो जाते हैं और फिर बारिश हो जाती है और विकेट थोड़ा तेज हो जाता है, बारिश के बाद थोड़ा और ठंडा हो जाता है, तो यह कभी आसान नहीं होता. इसलिए टारगेट कम हो गया, तो हम बस अपना नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे थे और मुझे लगता है कि जिस तरह से विराट भाई ने बैटिंग की, उससे हमारे लिए चीजें बहुत आसान हो गईं’.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले शुभमन गिल ने बड़ा बात बोली है. उन्होंने कहा है कि, ‘अगर हम अपनी परफॉर्मेंस को दोहरा पाते हैं, तो यह हमारे लिए कंसिस्टेंसी की बात है. अगर हम एक ही चीज बार-बार कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी जगह पर होंगे’.

इस मैच में रोहित शर्मा 0 पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने फील्डिंग में एक अहम रन आउट किया. वहीं विराट कोहली ने 51 बॉल में 74 रनों की पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने 4, गुरनूर बराड़ ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए. उन्होंने इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

ये भी पढ़ें : ‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी…’ मिचेल सेंटनर ने पिच पर फोड़ा हार का ठिकरा, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी

'उन्होंने मैच का मोमेंटम बदल दिया…' शुभमन गिल ने विराट या रोहित किसे दिया जीत का श्रेय, जानें अंशुल कंबोज पर क्या बोले?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close