Tach – Jio 5G Data Pack: डेटा खत्‍म होने की नो टेंशन! Jio लाया ₹15 का धांसू प्लान

Powered by :

Last Updated:

Jio 5G Unlimited Data Pack: जियो ने 15 रुपये का ट्रूली अनलिमिटेड 5जी प्‍लान पेश किया है. जियो ने इस पैक को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिन्हें हैवी डाउनलोडिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट की जरूरत होती है.

Jio 5G Data Pack: डेटा खत्‍म होने की नो टेंशन! Jio लाया ₹15 का धांसू प्लान Zoom

इस पैक में पूरा दिन अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

नई दिल्‍ली. आप अगर दिनभर इंटरनेट का यूज करते हैं और डेली डेटा लिमिट जल्दी खत्म होने से परेशान रहते हैं तो आपके लिए रिलायंस जियो एक बेहतरीन पैक लाया है. जियो ने मात्र ₹15 का नया ‘ट्रूली अनलिमिटेड 5G’ (Truly Unlimited 5G) डेटा पैक लॉन्‍ज किया है. इस प्‍लान में यूजर्स को पूरे 24 घंटे के लिए नॉन-स्टॉप हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, यह पैक उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है.

जियो के इस नए ₹15 वाले डेटा पैक की वैलिडिटी ठीक 1 दिन यानी 24 घंटे की रखी गई है. इस दौरान यूजर्स बिना किसी डेटा कैप के अनलिमिटेड 5G स्पीड का आनंद उठा सकते हैं. इसके साथ ही बैकअप के तौर पर पैक में 200MB 4G डेटा भी कुछ शर्तों के साथ शामिल किया गया है. कंपनी के जारी प्लान डिटेल्स के मुताबिक, यह पैक सभी टेलीकॉम सर्किल में लागू होगा. यानी देशभर के जियो ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं.

गेमिंग, 4K स्ट्रीमिंग और वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट

जियो ने इस पैक को खासतौर पर उन यूजर को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिन्हें हैवी डाउनलोडिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट की जरूरत होती है. इस पैक को एक्टिवेट करके यूजर्स बिना किसी लैग के 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मोबाइल गेमिंग, बड़ी फाइलों का आदान-प्रदान और क्लाउड बैकअप जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं. इसके अलावा, वर्कफ्राम होम कर रहे लोग अपने 5G फोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप या टैबलेट से जोड़कर बेझिझक ऑफिस का काम पूरा कर सकते हैं.

कहां से कराएं रीचार्ज?

इस नए डेटा पैक को MyJio ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com के अलावा गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे जैसे थर्ड-पार्टी रीचार्ज प्लेटफॉर्म्स से ले सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस रिटेल स्टोर्स और नजदीकी जनरल ट्रेड POS केंद्रों पर भी यह पैक उपलब्ध है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News