Sport : WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले, 24 जनवरी से शुरू होगा रोमांच #INA

WPL 2027 Schedule: वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 4 नवंबर को घोषित किए गए शेड्यूल के अनुसार, इस टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. इस बार भी पांच टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ और फाइनल जैसे नॉकआउट मैचों की मेजबानी मुंबई का ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम करेगा. 

वडोदरा से होगी टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत

वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के शुरुआती मैचों का आयोजन गुजरात का वडोदरा शहर करेगा. यहां 14 से 24 जनवरी तक कुल 11 मैच खेले जाएंगे. इस चरण में पांचों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी और लीग स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. शुरुआती मैचों का रोमांच वडोदरा के दर्शकों को झूमने का पूरा मौका देगा.

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट होगा रोमांच

वडोदरा के बाद WPL 2027 का यह दूसरा चरण मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा. 26 जनवरी से मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में बाकी के 11 मैच खेले जाएंगे. मुंबई में खेले जाने वाले इन मैचों के साथ ही लीग स्टेज का अंत 3 फरवरी को होगा. 3 फरवरी तक चलने वाले इन मैचों से यह साफ हो जाएगा कि पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीमें आगे बढ़ेंगी और प्लेऑफ का टिकट कटाएंगी.

टॉप की टीम सीधे फाइनल में बनाएगी जगह

लीग स्टेज खत्म होने के बाद खिताब की रेस और भी दिलचस्प हो जाएगी, क्योंकि टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी रोमांचक रखा गया है. पॉइंट्स टेबल में जो टीम सबसे टॉप पर रहेगी, वह सीधे फाइनल में जगह बना लेगी. वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों को फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करने के लिए एक और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा.इन दोनों टीमों के बीच 5 फरवरी को एक जोरदार ‘एलिमिनेटर’ मुकाबला खेला जाएगा और इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीधे फाइनल में खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी.

7 फरवरी को खेला जाएगा WPL 2027 का फाइनल मुकाबला

इस पूरे टूर्नामेंट फाइनल मैच 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. सीधे फाइनल में पहुंचने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच खिताबी भिड़ंत होगी, जिससे इस सीजन का चैंपियन सामने आएगा. क्रिकेट फैंस इस रोमांचक सफर का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीख और दिन मैच (टीमें) स्थान मैच नंबर
गुरुवार, 14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 1
शुक्रवार, 15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा 2
शनिवार, 16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वडोदरा 3
रविवार, 17 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 4
सोमवार, 18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 5
मंगलवार, 19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा 6
बुधवार, 20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 7
गुरुवार, 21 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 8
शुक्रवार, 22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वडोदरा 9
शनिवार, 23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा 10
रविवार, 24 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स वडोदरा 11
मंगलवार, 26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मुंबई-सीसीआई 12
बुधवार, 27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई 13
गुरुवार, 28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स मुंबई-सीसीआई 14
शुक्रवार, 29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई-सीसीआई 15
शनिवार, 30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई 16
रविवार, 31 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मुंबई-सीसीआई 17
सोमवार, 01 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई-सीसीआई 18
मंगलवार, 02 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई 19
बुधवार, 03 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स मुंबई-सीसीआई 20
शुक्रवार, 05 फरवरी 2027 एलिमिनेटर मुंबई-सीसीआई 21
रविवार, 07 फरवरी 2027 फाइनल मुंबई-सीसीआई 22

यह भी पढ़ें:  Explainer: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शुभमन गिल के माथे पर दिखी रहस्यमयी डिवाइस, जानें इसका रोल और कैसे करता है काम

WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले, 24 जनवरी से शुरू होगा रोमांच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close