यूपी – यूपी: पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान, दुबई में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला – INA

बदायूं के ककराला क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी मुक्केबाज अदनान अहमद दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से भिड़ेंगे। यह रोमांचक मुकाबला दुबई के मशहूर निक्की बीच रिसॉर्ट, पर्ल जुमेराह में छह नवंबर को होगा। मुकाबले के लिए अदनान दुबई पहुंच चुके हैं। 


Table of Contents

संख्या अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के पुत्र अदनान अहमद (26) तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अदनान ने बरेली के हार्टमैन कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। बीएससी होटल मैनेजमेंट का कोर्स गोवा से किया है। टॉपर होने के कारण वह गोवा के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात में नौकरी भी कर चुके हैं। मुक्केबाजी का शौक उन्हें वहीं पैदा हुआ। 

फोन पर अदनान ने बताया कि वर्ष 2022 में कोरोना के दौरान घर लौटने के बाद गोवा के सहपाठी ग्वालियर निवासी ठाकुर विवेक सिंह परमार की प्रेरणा से उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और कौशल को निखारा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News