खबर शहर , ग्रीनफील्ड सिक्स-लेन हाईवे: आगरा से मुरैना होते हुए ग्वालियर, 90 मिनट का रह जाएगा सफर; रफ्तार पकड़ेगा निर्माण – INA

लंबे समय से सुस्त पड़ी आगरा-ग्वालियर रोड की महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड सिक्स-लेन राजमार्ग परियोजना अब तेजी से परवान चढ़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए करोड़ों रुपये जारी किए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन से संपर्क कर मुआवजा वितरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने और भूमि पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह नवीन सिक्स-लेन राजमार्ग आगरा से शुरू होकर धौलपुर और मुरैना होते हुए ग्वालियर में समाप्त होगा। मुआवजा वितरण में उपजे विवाद से लुहैटा समेत कई क्षेत्रों में काम अटक गया था। कम मुआवजे का हवाला देकर कई भू-स्वामियों ने कोर्ट का रुख किया, जिससे लंबी कानूनी लड़ाई चली। अब जिला प्रशासन और एनएचएआई किसानों को उचित मुआवजा देने पर सहमत हो गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एनएचएआई ग्वालियर खंड के परियोजना निदेशक भरत सिंह ने बताया कि मुआवजा वितरित करने के लिए 18.14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे पहले 144 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि पात्र भू-स्वामियों को मुआवजा राशि का वितरण अतिशीघ्र सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा, आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ अपर आयुक्त आगरा मंडल) की ओर से पारित आदेशों के संशोधित अवार्ड से जुड़े मामलों का भी निस्तारण कर राशि जमा कराने को कहा गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

निधि जारी होने और प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने से अब यह उम्मीद बंध गई है कि आगरा-ग्वालियर रोड का निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर तेजी से . बढ़ेगा। इससे लोगों को सुगम और आधुनिक यातायात की बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News