यूपी – कानपुर: हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं – INA

काकादेव थाना क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित एक हॉस्टल में रविवार रात नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:15 बजे तुलसी नगर के हॉस्टल में एक छात्र के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हॉस्टल के कमरा नंबर 205 का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर एक युवक छत के पंखे से कपड़े के सहारे लटका दिखाई दिया। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संचालक से   पूछताछ में उसकी पहचान शिवा (19) पुत्र चंद्रवीर निवासी दौलतपुर, बहराइच के रूप में हुई। वह हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने बताया कि कमरे में उसका शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News