दिल्ली में नेताजी सुभाष मार्ग की बदलेगी सूरत:3.3 किमी का बनेगा आधुनिक कॉरिडोर; लाल किला समेत 12 ऐतिहासिक और हरित स्थलों को जोड़ा जाएगा- INA NEWS

दिल्ली के ऐतिहासिक नेताजी सुभाष मार्ग को आधुनिक और आकर्षक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक करीब 3.3 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम की इस परियोजना में सड़क के सौंदर्यीकरण के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने और ऐतिहासिक धरोहरों को आपस में जोड़ने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्ली की विरासत, संस्कृति और आधुनिक शहरी जीवन के बीच सेतु का काम करेगा। तीन हिस्सों में होगा सड़क का विकास योजना के तहत कॉरिडोर को सड़क की चौड़ाई के आधार पर तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा कश्मीरी गेट से जीपीओ चौक तक होगा, जिसकी चौड़ाई 12 से 24 मीटर है। दूसरा हिस्सा जीपीओ से ब्रिज मोहन चौक तक होगा, जिसकी औसत चौड़ाई 45 मीटर है। तीसरा हिस्सा ब्रिज मोहन चौक से दिल्ली गेट तक होगा, जिसकी चौड़ाई 16.8 से 26 मीटर है। फुटपाथ से लेकर साइकिल ट्रैक तक की सुविधा कॉरिडोर में फुटपाथ, बस लेन, वाहन लेन, पार्किंग, पैदल प्लाजा और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। सड़क किनारे आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे और बस स्टॉप भी अपग्रेड होंगे। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और व्यवस्थित जंक्शन बनाए जाएंगे। 12 ऐतिहासिक और हरित स्थल होंगे एकीकृत परियोजना में लाल किला, जामा मस्जिद, सेंट जेम्स चर्च, सुभाष पार्क, हिंदी पार्क, अग्रसेन पार्क, सुनहरी मस्जिद, लोथियान कब्रिस्तान, एकता स्थल और दिल्ली गेट सहित 12 प्रमुख स्थानों को एकीकृत करने का प्रस्ताव है। दिल्ली गेट पर बनेगा हेरिटेज पार्क दिल्ली गेट के आसपास हेरिटेज इंटरप्रिटेशन पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें प्रतिमा, आकर्षक पैवेलियन, हरित क्षेत्र और पार्किंग की व्यवस्था होगी। पूरे मार्ग पर पेड़-पौधे, फूलों की क्यारियां, हरित डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और बैठने के लिए स्थान बनाए जाएंगे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News