Sport : ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, 5 मैचों की टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Glenn Phillips: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की टी20I सीरीज में अपने बल्ले से तहलका मचाते हुए इतिहास रच दिया है. सीरीज भले ही टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम कर ली हो, लेकिन फिलिप्स ने 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का आईसीसी का ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में 185.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट और 113.67 की अविश्वसनीय औसत से कुल 341 रन बनाए, जिसमें एक धमाकेदार शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे.

ग्लेन फिलिप्स ने ध्वस्त किया फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड

ग्लेन फिलिप्स ने इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के साथ ही इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. सॉल्ट ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज में 331 रन बनाए थे. अब फिलिप्स ने भारत के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए पांचवे और आखिरी मुकाबले में नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर सॉल्ट के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड): 341 रन (बनाम भारत, 2026)
2. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड): 331 रन (बनाम वेस्टइंडीज, 2023)
3. मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड): 290 रन (बनाम पाकिस्तान, 2024)
4. अभिषेक शर्मा (भारत): 279 रन (बनाम इंग्लैंड, 2025)
5. करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया): 278 रन (बनाम जर्मनी, 2026)

सीरीज में फिलिप्स का एकतरफा दबदबा

भारत के खिलाफ इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स का बल्ला किस अंदाज में चला है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके और सीरीज के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (197 रन) के बीच 144 रनों का विशाल अंतर रहा. फिलिप्स ने पूरी सीरीज में लगातार विस्फोटक पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने पहले टी20 में 40 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली और दूसरे टी20 में 43 गेंदों पर 70 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने चौथे मुकाबले में मात्र 49 गेंदों पर 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली और फिर पांचवें और आखिरी मैच में भी 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाकर टीम इंडिया के गेंदबाजों पर अपना एकतरफा दबदबा बनाए रखा. 

• पहला टी20I: 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन
• दूसरा टी20I: 43 गेंदों पर 70 रन
• चौथा टी20I: मात्र 49 गेंदों पर 107 रनों की शतकीय पारी (10 छक्के)
• पांचवां टी20I: 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने ग्लेन फिलिप्स

सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने अपनी सफलता का राज खोला. फैंस के साथ अपना सक्सेस मंत्र शेयर करते हुए फिलिप्स ने कहा, “जब मैं मैदान पर उतरता हूं. तो हमेशा शिकार बनने के बजाय एक शिकारी की मानसिकता के साथ खेलता हूं.” उन्होंने आगे बताया कि भारतीय स्पिनर्स, खासकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ लगातार आक्रामक शॉट खेलने की रणनीति ही उनकी इस बड़ी सफलता का सबसे मुख्य कारण रही.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन, तीसरे मैच से हुए बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, 5 मैचों की टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close