Sport : 400 पार… टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत #INA

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा ऐतिहासिक महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं छू सकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भारत ने एक कैलेंडर ईयर में अपने 400 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लिए. ऐसा जादुई आंकड़ा पार करने वाली टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में दुनिया की पहली टीम बन गई है. भारतीय बल्लेबाजों की इस बेखौफ और आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ विरोधी टीमों को पस्त किया है, बल्कि गेंदबाजों पर भी राज किया है.
नमन धीर के छक्के से भारत ने रचा नया इतिहास
हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर भारतीय पारी के 19वें ओवर में जैसे ही नमन धीर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की गेंद पर एक छक्का जड़ा, वैसे ही भारत का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया. इस ऐतिहासिक छक्के के साथ ही भारत ने 2026 के अपने 40वें टी20 मैच में 400 छक्कों का जादुई आंकड़ा पार किया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 11 छक्के लगाए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे जड़े सबसे ज्यादा छक्के
भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की ऐसी बारिश की है, जिसने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया द्वारा इस साल जड़े गए कुल 400 छक्कों में से 142 छक्के अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं. क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी एक टीम ने एक ही साल में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ इतने ज्यादा छक्के जड़े हों. कीवी गेंदबाजों के खिलाफ हुए इस हवाई हमले के सबसे बड़े हीरो युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अकेले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल 34 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं.
🚨 400 sixes in 40 T20Is for India in 2026 – the first team . reach the landmark.
142 off those have come against New Zealand – the most against an opposition in a calendar year. 😯 pic.twitter.com/BzoVpzA6Zs
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 1, 2026
2026 में इन 3 ‘सिक्सर किंग्स’ ने की जमकर कुटाई
साल 2026 में टीम इंडिया की तरफ से छक्के जड़ने के मामले में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा रहा है. इस साल भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों की लिस्ट में ओपनर अभिषेक शर्मा 86 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं. उनके ठीक पीछे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से 60 छक्के बटोरे हैं, जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन मौजूद हैं, जिन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 50 छक्के लगाए हैं.
1. अभिषेक शर्मा: 86 छक्के
2. ईशान किशन: 60 छक्के
3. संजू सैमसन: 50 छक्के
भारत के आगे दूर-दूर तक नहीं है कोई टीम
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब टीम इंडिया के आस-पास भी कोई नहीं है. भारत ने साल 2026 में खेले महज 40 मैचों में ही रिकॉर्ड 400 छक्के ठोककर नया कीर्तिमान बना दिया और अपने ही साल 2022 के पुराने रिकॉर्ड (40 मैचों में 289 छक्के) को कोसों पीछे छोड़ दिया है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया की एसोसिएट टीम है, जिसने साल 2025 में 36 मैचों में 326 छक्के लगाए थे, जबकि बहरीन की टीम साल 2025 में 39 मैचों में 239 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं, टी20 क्रिकेट की सबसे आक्रामक मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम भी साल 2024 में 27 मैचों में सिर्फ 238 छक्के ही लगा सकी थी और पांचवें नंबर पर है. इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बल्लेबाजों ने दुनिया की सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए छक्के लगाने की एक नई परिभाषा लिख दी है.
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें
• 1. भारत (वर्ष 2026): 40 मैचों में 400 छक्के
• 2. ऑस्ट्रिया (वर्ष 2025): 36 मैचों में 326 छक्के
• 3. भारत (वर्ष 2022): 40 मैचों में 289 छक्के
• 4. बहरीन (वर्ष 2025): 39 मैचों में 239 छक्के
• 5. वेस्टइंडीज (वर्ष 2024): 27 मैचों में 238 छक्के
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज
400 पार… टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,