छठ पूजा पर दिल्ली के हर वार्ड में बनेंगे घाट:1000 से ज्यादा जगहों पर होंगे इंतजाम; कॉलोनियों में भी मिलेंगे पूजा के विकल्प- INA NEWS

छठ पूजा पर इस बार दिल्ली में श्रद्धालुओं को पूजा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नगर निगम ने यमुना किनारे के बड़े घाटों के अलावा हर वार्ड और कॉलोनी के आसपास छठ पूजा के इंतजाम करने की योजना बनाई है। इसके तहत राजधानी में एक हजार से ज्यादा स्थानों पर कृत्रिम और स्थानीय घाट तैयार किए जा रहे हैं। इससे पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को घर के नजदीक ही सूर्य को अर्घ्य देने की सुविधा मिलेगी। एमसीडी ने इस बार तैयारियों की जिम्मेदारी वार्ड स्तर तक पहुंचाई है। अधिकतर पार्षदों को इसके लिए बजट आवंटित किया गया है। इस राशि से घाटों पर बिजली, जनरेटर, हाईमास्ट और एलईडी लाइट, अस्थायी टेंट, सफाई, चूना छिड़काव और आसपास की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। स्थानीय जरूरतों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कालिंदी कुंज घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर रविवार को अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। दक्षिण-पूर्व जोन के उपायुक्त और कालकाजी-बदरपुर के एसडीएम ने संयुक्त निरीक्षण में जल निकासी, अस्थायी जलकुंडों की सफाई और सुरक्षा घेरे की स्थिति जांची। अधिकारियों को मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। रात के अर्घ के लिए भी विशेष इंतजाम दक्षिण-पूर्व जोन के उपायुक्त चिमाला शिव गोपाल रेड्डी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कालिंदी कुंज सहित सभी घाटों पर सफाई, रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। पूजा से पहले और बाद में सैनिटाइजेशन, कचरा उठाने और चूना छिड़काव होगा। रात के अर्घ के लिए पर्याप्त रोशनी, मोबाइल टॉयलेट, प्राथमिक चिकित्सा बूथ और भीड़ नियंत्रण के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News