खबर शहर , Agra News: लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आंदोलन की दी चेतावनी – INA

आगरा। ईदगाह-खेरिया आरओबी को बंद करने के विरोध में शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। अर्जुन नगर-अजीत नगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने चेतावनी दी कि पुल बंद हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले लोग सेल्फी प्वाइंट पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जुटे थे लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार से बातचीत की।
Table of Contents
लोगों ने दीपावली तक पुल खुला रखने और तब तक बारह खंभा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित करने की मांग की। कैंडल मार्च में दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, राजेश यादव, प्रमोद पाठक, संजय कुमार, राजेश चौधरी, मनोज नोतनानी, विजय बघेल, प्रमोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।