हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी:तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून ने दी दस्तक, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट- INA NEWS

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा। आज 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। तमिलनाडु में गुरुवार को पूर्वोत्तर मानसून ने दस्तक दे दी। कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। करूर जिले के थोगैमलाई में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट और आसपास के आंतरिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। केलांग का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस में गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। करौली में सुबह हुई बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था। अलवर में करीब चार घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में सुबह का तापमान 9°C दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले तक यह 17.7°C था। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News