खबर शहर , Agra News: आगरा कैंट से ग्वालियर तक जाएगी इंटरसिटी – INA

आगरा। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर तक अस्थायी विस्तार किया है। यह 5 से 14 नवंबर तक आगरा से ग्वालियर जाने और 6 से 15 नवंबर तक ग्वालियर से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।


Table of Contents

रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली से चलकर आगरा कैंट रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी। धौलपुर रात 11:18 बजे और मुरैना रात 12:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रात 1:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस अवधि में ट्रेन के 10 फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 14211 देर रात 2:40 बजे चलेगी। मुरैना सुबह 3:28 बजे और धौलपुर 4:35 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट पर सुबह 5:40 बजे पहुंचकर 5:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दिशा में भी 10 फेरे होंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News