खबर शहर , Agra News: बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज – INA

आगरा। कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर रजत कुमार पर ऋण की किस्तें वसूलकर बैंक में जमा न करने का आरोप है। उन पर ग्राहकों को फर्जी रसीदें देने और 42,400 रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप है।


Table of Contents

बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि पंकज ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर हरीपर्वत थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बेलनगंज निवासी रजत कुमार को 25 अक्तूबर 2024 को डिप्टी मैनेजर नियुक्त किया गया था। वह ऋण पर खरीदे गए वाहनों की बकाया किस्तें वसूलने का काम करते थे।

उन्होंने 18 अगस्त 2025 को इस्तीफा दिया और 15 नवंबर 2025 को कार्यमुक्त हुए। एक ऋणी ममता की शिकायत मिलने पर बैंक को इस गड़बड़ी का पता चला। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News