खबर शहर , Agra News: घी-पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे लैब – INA

आगरा। खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका पर पनीर, घी मिठाई समेत विभिन्न सामग्री के नौ नमूने जुटाए और उसे जांच के लिए लैब भेजा। नमूने फेल होने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
Table of Contents
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने गोपाल दास पेठावाले, शाह मार्केट से माधुरी मिठाई-छेना नामनेर स्थित अतुल डेयरी और मित्तल डेयरी से पनीर का एक-एक नमूना नमूना लिया। राजाराय स्थित िब्ल्ंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से कुट्टू का आटा-साबूदाना और इसकी 100 फीट रोड दयालबाग शाखा से कुट्टू के आटे का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। न्यू आगरा स्थित इनोवेटिव रिटेल कॉसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड से साबूदाना और गाय के घी का नमूना लिया है। इन सभी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।