यूपी – मौसम का हाल: आज यूपी के 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार, यहां जानें कैसा रहेगा तापमान – INA

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश में मंगलवार को थोड़ी सुस्ती नजर आई थी। बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पूर्वी, तराई और मध्यांचल के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 24 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।


Table of Contents

बुधवार को पूर्वांचल के आजमढ़, गाजीपुर, गोरखपुर समेत बहराइच, सोनभद्र, अमेठी आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।

ये भी पढ़ें – यूपीएसएसएससी :  समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर को, 35 लाख से अधिक हुए आवेदन



ये भी पढ़ें – रायबरेली: राहुल ने अफसरों को दिखाईं जर्जर सड़कों की तस्वीरें, कहा- यूपी के साथ भेदभाव कर रही मोदी सरकार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में काई विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News