यूपी – हैवानियत: सौतेला पिता ने नाबालिग बेटी से दोस्त के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट – INA

बिठूर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीती एक सितंबर नवाबगंज में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को अपने दोस्त के घर में लेजाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया है।


Table of Contents



महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी छह बेटियां हैं। इसके बाद उसने नवाबगंज निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोस्त के घर ले गया। वहां दोस्त के किसी काम से घर से बाहर जाते ही आरोपी ने बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News