खबर शहर , Agra News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जूता कारीगर की माैत – INA

सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित बीरई चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहे एक जूता कारीगर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जूता कारीगर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसा रात 10 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, गांव बीरई, सैंया निवासी 35 वर्षीय श्याम सिंह आगरा की एक जूता फैक्ट्री में कारीगर थे। मंगलवार रात वह फैक्ट्री से घर लाैट रहे थे। टेंपो से बीरई चौराहे पर उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने श्याम सिंह को सीएचसी सैंया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन इमरजेंसी आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी ललिता और चार अविवाहित बच्चे हैं। श्याम सिंह ही मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर मिलने पर . की कार्रवाई की जाएगी।