यूपी – यूपी: प्रदेश भाजपा ने घोषित की अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम, बनाए गए 16 उपाध्यक्ष; जानिए पूरी सूची – INA

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में भी जुटा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें 12-12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 12 मंत्री बनाया गया है। जबकि चार लोगों को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची के मुताबिक मोर्चा में उपाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा एक कोषाध्यक्ष व दो सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया टीम समेत अन्य पदों की घोषणा की गई है। जिन लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनमें नसीरुद्दीन अंसारी, डॉ. नाजिया आलम, राकेश खत्री, नवेंदू सिंह इजिकेल, फैजान रिजवी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, ताज जहीर, आशीष तलवार, ऐहतेशाम हैदर, दिलशाद चौहान, आमिर अहमद, अब्दुला चौधरी शामिल हैं। वहीं, जहीर अब्बास जैदी, जीशान खान, कुरसेद अंसारी और रियाज अहमद अल्वी महामंत्री बनाया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी तरह बेलाल चौधरी, सलाउद्दीन, मो, दानिश, गुड्डू खान, अलीमुद्दीन अंसारी, अहसान राव, अमन खान, हैदर चौधरी, आरिफ अहमद, डॉ. जिवान मीर, नसीम खान और समीर असहन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

दिलप्रीत सिंह अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मोर्चा के छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में सरदार दलप्रीत सिंह को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि फहद जमाल को काशी, इस्माइल फारूकी को गोरखपुर, रमिंदर सिंह को कानपुर, अकलीम अहमद को ब्रज और जमालुद्दीन अल्वी को पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News