खबर शहर , Agra News: पिटाई डर से घर से भागे दोनों किशोर बरामद – INA

फतेहपुर सीकरी। ग्राम नगला सराय नगला बाली से शनिवार रात दो किशोर सूरज और मनमोहन टेसू खेलते हुए लापता हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने राजस्थान के डहरा मोड़ से बरामद किया है। किशोर की मां ने फतेहपुर सीकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई टीमें लगाकर किशोरों की खोजबीन प्रारंभ की। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोनों किशोरों को राजस्थान के डहरा मोड़ से बरामद कर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार किशोर घर पर पिटाई के डर से भाग गए थे।
Table of Contents