खबर शहर , Agra News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख – INA

फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में मंगलवार तड़के बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टीवी, फ्रिज, इनवर्टर सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से मकान में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया।


Table of Contents

थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा निवासी जाहर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। आग मकान के ऊपरी कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया गया कि चाचा शिवचरन सुबह भैंसों को चारा डालने के लिए गए। तभी उन्होंने मकान के ऊपरी कमरे में आग लगी देखी। उन्होंने इसकी जानकारी जाहर सिंह की पत्नी शकुंतला को दी। शकुंतला ने नीचे वाले कमरे में सो रहे अपने पति जाहर सिंह को आग लगने की सूचना दी। गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग से टीवी, फ्रिज, इनवर्टर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग की वजह से मकान में भी दरारें आ गई हैं। पीड़ित परिवार ने हुए नुकसान के बाद प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News