खबर शहर , Agra News: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर फूलों की बारिश – INA

फतेहपुर सीकरी/किरावली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया।


Table of Contents

फतेहपुर सीकरी में तेरहा दरवाजा पर विधायक चौधरी बाबूलाल और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने रिबन काटकर तथा महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में गणेश जी, राम-लक्ष्मण-जानकी, हनुमान जी, लव-कुश और भगवान बुद्ध की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा मुख्य बाजार और संतोष नगर से होते हुए वाल्मीकि वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई। नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम और सभासदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीयूष अग्रवाल, सुरेंद्र उपाध्याय और आकाश डागोर ने स्वागत कर मिष्ठान वितरित किया। अग्रवाल धर्मशाला पर शोभा यात्रा का अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल पूर्व अध्यक्ष अंजुल गोयल आदि ने स्वागत किया। वहीं मुख्य बाजार में आर एस एस की नगर इकाई की ओर से भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने पटका पहनाकर और आरती उतारकर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान विभाग संघचालक रामवीर, जिला प्रचारक हरिओम, जिला प्रौढ़ प्रमुख राम, जिला विद्यार्थी प्रमुख चंद्रशेखर, मोहन, आशीष, आकाश, लव, रविंद्र वाल्मीकि, राजू, भगवान दास, अशोक, उम्मेद, विनोद, रमेश, दिलशाद माैजूद रहे। इधर किरावली में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा सभासद बेताल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कस्बे में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दाैरान वीरी सिंह, विक्रम सिंह, पवन इंदौलिया, आरके इंदौलिया, मंजीत इंदौलिया, राजू ठेकेदार, भगवान दास, योगेश मुखिया आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News