मिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 7 की मौत, 125 घायल:कई डिब्बे पटरी से उतरे; 25 साल में यहां 9 बड़े रेल हादसे हुए- INA NEWS

मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इसके पहले 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। ट्रेन हादसे में करीब 125 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजधानी काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर गीजा प्रांत में हुआ। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं। मिस्र में बीते 25 साल में 9 बड़े रेल हादसे हुए हैं। ट्रेन टकराने के बाद की 4 तस्वीरें एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे अथॉरिटी ने बताया कि एक ट्रेन गीजा से फयूम जा रही थी। दूसरी ट्रेन काहिरा से असवान जा रही थी। इसी दौरान गीजा से आ रही ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों में ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते रेल सेवा भी प्रभावित हुई। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा। ट्रैक से टूटे डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गईं, ताकि ट्रेनें फिर से चल सकें। राष्ट्रपति बोले- लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अथॉरिटी ने भी हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों ट्रेनें आपस में कैसे टकराईं। रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। मिस्र में हुए बड़े ट्रेन हादसे ——————————- यह खबर भी पढ़ें… स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत: कई डिब्बे मलबे में बदले, इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News