Sport : टीम इंडिया का हुआ ऐलान, साउथ अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाएंगे खिलाड़ी #INA

IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने यानी दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है, जहां तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा बनेगी. सिलेक्टर्स ने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के शानदार तालमेल के साथ एक बेहद मजबूत टीम मैदान पर उतारी है. खास बात यह है कि स्मृति मंधाना पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करती नजर आएंगी.

वनडे में दीप्ति शर्मा बनी उपकप्तान

बीसीसीआई की महिला सिलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे के लिए एक बेहद संतुलित टीम पर भरोसा जताया है. जहां स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं टॉप और मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतीका रावल, पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल जैसे बड़े और भरोसेमंद चेहरों को टीम में जगह दी गई है. विकेटकीपिंग की कमान एक बार फिर देश की दो सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाजों, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया के हाथों में सौंपी गई है.

घरेलू क्रिकेट में चमकने वाले इन नए सितारों पर भी जताया भरोसा

इस बड़े दौरे के लिए सिलेक्टर्स ने उन खिलाड़ियों को भी इनाम दिया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है. स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अनुभवी स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे जैसी कमाल की युवा प्रतिभाओं को भी टेस्ट और वनडे की मुख्य टीम में चुनकर एक बड़ा मौका दिया गया है.

T20I में शैफाली वर्मा को मिली उपकप्तानी

वहीं इस दौरे के लिए T20I में शैफाली वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है. टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है, जिनमें निकी प्रसाद, जी. कमलिनी और अनुष्का शर्मा शामिल हैं. स्क्वॉड में हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर जैसे बड़े नाम मौजूद हैं.वहीं बॉलिंग अटैक को धार देने के लिए रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्री चरणी, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को चुना गया है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट की भारतीय महिला टीम

भारत की टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे.

भारत की ODI टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे.

भारत की T20I टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (कप्तान), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणानी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के 4 प्लेयर का एक ही टेस्ट मैच में डेब्यू, 6 के पास कोई अनुभव नहीं, रावलपिंडी में टूटा 62 साल पुराना इतिहास

भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 9 दिसंबर, ग्केबेर्हा 
पहला ODI: 16 दिसंबर, पार्ल
दूसरा ODI: 19 दिसंबर, केपटाउन
तीसरा ODI: 22 दिसंबर, ब्लोमफोंटेन
पहला T20I: 26 दिसंबर, बेनोनी
दूसरा T20I: 29 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम
तीसरा T20I: 30 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम

यह भी पढ़ें: Explainer: कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म! ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान तक… वेस्टइंडीज ने 2 सालों ऐसे बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

टीम इंडिया का हुआ ऐलान, साउथ अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाएंगे खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close