ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की मीटिंग आज:80 साल में पहली बार 3 सुपरपावर्स एकसाथ बैठेंगे; ईरान जंग समेत 5 मुद्दों पर चर्चा होगी- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहली बार एक साथ बैठक करेंगे। यह त्रिपक्षीय बैठक चीन के शेनझेन में हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) समिट के दौरान होगी। बैठक में ईरान युद्ध, यूक्रेन युद्ध समेत 5 जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले बुधवार को तीनों नेता APEC समिट के वेलकम डिनर में भी एक साथ नजर आए। इस बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से की जा रही है। करीब 80 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन क्रीमिया के याल्टा में मिले थे। तब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप की व्यवस्था और जर्मनी के भविष्य पर फैसले हुए थे। अब पहली बार इस समय की तीन सुपरपावर्स अमेरिका, चीन और रूस के मौजूदा नेता एक साथ बैठक करेंगे। तीनों वर्ल्ड लीडर्स की बैठक के 5 बड़े मुद्दे 1. ईरान युद्ध अमेरिका और इजराइल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए गए थे। इसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। इस युद्ध का असर दुनिया के तेल कारोबार पर भी पड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। चीन अपनी जरूरत का काफी तेल इसी रास्ते से मंगाता है। वहीं, रूस को तेल की कीमतें बढ़ने से आर्थिक फायदा हुआ है। ऐसे में तीनों नेता युद्ध खत्म करने, क्षेत्र में तनाव कम करने और तेल की सप्लाई सामान्य करने पर बात कर सकते हैं। 2. परमाणु हथियारों की संख्या कम करना तीनों देशों के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। ऐसे में बैठक में इनकी संख्या कम करने और इनके इस्तेमाल को रोकने पर चर्चा हो सकती है। अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली ‘न्यू स्टार्ट संधि’ फरवरी 2026 में खत्म हो चुकी है। इसके बाद दोनों देशों के परमाणु हथियारों पर लगी सीमाएं हट गई हैं। ट्रम्प चाहते हैं कि अब एक नई संधि बने, जिसमें चीन को भी शामिल किया जाए। हालांकि, रॉयटर्स के मुताबिक चीन फिलहाल इस बातचीत में शामिल होने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि अमेरिका और रूस के पास उससे कहीं ज्यादा परमाणु हथियार हैं। 3. अमेरिका-चीन के बीच व्यापार और टैरिफ अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से व्यापार को लेकर तनाव है। दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर भारी टैक्स लगा चुके हैं। इसके अलावा चीन से अमेरिका आने वाले सामान, रेयर अर्थ और तकनीक को लेकर भी विवाद रहा है। ट्रम्प चाहते हैं कि चीन अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदे और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की शर्तों का पालन करे। वहीं, चीन अमेरिका से लगाए गए टैरिफ में राहत चाहता है। ऐसे में बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते सुधारने पर चर्चा हो सकती है। 4. रूस-यूक्रेन युद्ध साढ़े चार साल से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर भी ट्रम्प ने बातचीत की इच्छा जताई है। रूस फरवरी 2022 से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहा है। अमेरिका इस युद्ध को खत्म कराने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी युद्ध खत्म करने को लेकर अपनी शर्तें रख चुके हैं। अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और यूक्रेन के साथ अलग से बातचीत चल रही है। 5. रूस का डिप्लोमैटिक बायकॉट खत्म करना यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। पश्चिमी देशों ने पुतिन से दूरी भी बना ली थी। ऐसे में ट्रम्प और जिनपिंग के साथ एक ही मंच पर पुतिन की मौजूदगी रूस के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत होगी। इससे दुनिया को संदेश जाएगा कि रूस अब भी वैश्विक राजनीति की बड़ी ताकत है और अमेरिका उससे बातचीत करने को तैयार है। ट्रम्प-जिनपिंग-पुतिन की बैठक का भारत पर असर किलिन विला में बैठक, ताकि राजनीतिक दबाव कम रहे चीन, अमेरिका और रूस के तीनों नेताओं की बैठक शेनझेन के किलिन विला में हो सकती है। BBC के मुताबिक, बैठक से पहले यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 1997 में बना यह सरकारी परिसर पहले भी कई विदेशी मेहमानों की मेजबानी कर चुका है। बीजिंग ने किसी बड़े सरकारी सम्मेलन स्थल के बजाय इस निजी जगह को चुना है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाओयू युआन के मुताबिक, यहां सुरक्षा करना आसान है और एयरपोर्ट पास होने से ट्रम्प बैठक के तुरंत बाद रवाना हो सकते हैं। करीब एक घंटे की इस बैठक को कामकाजी बातचीत के तौर पर रखा जा सकता है, ताकि कोई ठोस नतीजा न निकलने पर नेताओं पर राजनीतिक दबाव कम रहे। ——————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग की डिनर पर मुलाकात: तीनों नेताओं की कल मीटिंग; चीनी राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन APEC समिट के स्वागत डिनर में एक साथ नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News