खबर शहर , Agra News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से टूटी नहर, फसल जलमग्न – INA

आगरा। किसान दिवस में बुधवार को नहर और माइनर की पानी के दबाव से पटरी टूटने से फसल जलमग्न होने पर आक्रोश दिखा। किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि यह सिंचाई विभाग की लापरवाही है। जिम्मेदारी तय कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही किसानों ने खाद, निराश्रित गोवंश और बाजरा बिक्री सहित 10 शिकायतें कीं।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि पहले दिन पानी आने पर ही नहरों की क्षमता जवाब दे गई। वह उसे झेल नहीं पाई और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। अब इन खेतों में एक महीने तक वह कुछ बो भी नहीं पाएंगे। जिन गोबरा और कीठम के किसानों के खेत जलमग्न हुए हैं। उन्होंने 3600 रुपये क्विंटल का बीज खरीद आलू की बुआई की थी। नहरों की पटरी टूटने की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

किसान मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी ने कहा कि किसानों का बाजरा पूरा नहीं खरीदा जा रहा है। इस समस्या का जल्द निदान किया जाए। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि खेतों में निराश्रित गोवंश नुकसान कर रहे हैं। पशुपालन विभाग को इसकी कोई परवाह नहीं है। सीडीओ अमित कुमार ने शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सिंचाई विभाग को नहर की पटरी कटने की जांच और किसानों के नुकसान का आकलन करने के लिए कहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, डीएचओ मनोज कुमार सहित सिंचाई, पशुपालन व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News