Sport : IND VS NZ: जस्सी जैसा कोई नहीं! पहले ही ओवर में भारत को दिलाई पहली सफलता, कैप्टन टॉम लाथम को खोलने ही नहीं दिया खाता #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे जसप्रीत बुमराह ने बिलकुल सही साबित कर दिखाया है. बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लाथम को शून्य पर ही चलता किया और भारत को पहली सफलता दिलाई.

पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लिया टॉम लाथम का विकेट

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीात बुमराह ने भारत को कमाल की शुरुआत दिलाई. उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में कीवी कैप्टन टॉम लाथम का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई. बुमराह ने गेंद को फुल लेंथ पर और चौथे स्टंप की लाइन के आसपास रखा, और फिर गेंद अंदर की तरफ आ गई. टॉम लैथम को लगा कि गेंद बाहर की ओर जाएगी, लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और ऑफ स्टंप से टकरा गई और वह बोल्ड हो गए. गेंद का सीम सीधा था और फिर वह अंदर की तरफ आ गई. आपको बता दें, शून्य पर आउट होने के साथ ही टॉम लाथम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कीवी खिलाड़ी बन गए हैं.

52 के स्कोर पर भारत को मिले 3 विकेट

वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की शुरुआत काफी शानदार हुई है. टीम इंडिया ने 20 ओवर के अंदर ही 3 विकेट चटका लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने टॉम लाथम को पवेलियन भेजडा. इसके बाद अंशुल कंबोज ने ऋषभ पंत से कैच कराते हुए डेवॉन कॉन्वे को आउट किया और भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

कॉन्वे 13 गेंद खेलकर 4 रन बनाकर ही चलते बने. भारत को तीसरी सफलता रचिन रवींद्र के रूप में मिली. रचिन को आकाशदीप ने 50 गेंदों पर 15 रन पर ही चलता कर दिया. फिर बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल को जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 1 रन के स्कोर पर आउट किया और भारत को चौथी सफलता दिलाई. इस तरह भारत की शुरुआत इस मैच में कमाल की हुई है. महज 52 के स्कोर पर ही कीवी टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय गेंदबाज कीवी टीम की पहली पारी को कितने रन पर रोकने में सफल होते हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

ये भी पढ़ें: ‘मैंने दूसरों को बचाने के लिए झूठ बोला…’, 8 साल बाद कैमरन बैनक्रॉफ्ट का विस्फोटक खुलासा, पैट कमिंस के दावों की खोली पोल

IND VS NZ: जस्सी जैसा कोई नहीं! पहले ही ओवर में भारत को दिलाई पहली सफलता, कैप्टन टॉम लाथम को खोलने ही नहीं दिया खाता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close