Sport : लड़खड़ाते न्यूजीलैंड की हेनरी निकोल्स ने बचाई लाज, अर्धशतक ठोककर टीम का स्कोर पहुंचा 100 के पार #INA

IND vs NZ 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही गिल ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को पहले बल्लेबाजी करना का न्योता दिया. गिल की इस फैसले को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया और न्यूजीलैंड की टीम को एक के बाद एक पांच झटके दिए, जिससे कीवी टीम लड़खड़ा गई. इसके बाद जब टीम मुश्किल में थी, तब उनके 35 वर्षीय बांए हाथ के बल्लेबाजी हेनरी निकोल्स ने टीम की लाज बचाई और शानदरा अर्धशतक जड़ दिया है. 

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे आए. बुमराह ने टीम के कप्तान लैथम को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद कॉनवे भी 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने. इसके बात कीवी टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए हेनरी निकोल्स आए. उनके क्रीज पर आने के बाद भी तीन विकेट गिर गए. न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र को 15, डेरिल मिशेल को 1 और टॉम ब्लंडेल 5 रन पर आउट कर दिया. न्यूजीलैंड एक समय पर 28.2 ओवर में 70 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां उसके 100 से पहले ऑलआउट होने का खतरा भी मंडरा रहा था लेकिन हेनरी ने टीम को बचाया और अर्धशतक जड़ दिया.

हेनरी निकोल्स ने लगाया अर्धशतक 

हेनरी निकोल्स ने क्रीज पर आकर शानदार खेल दिखाया. उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 100 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया. वो इस समय भी बैटिंग कर रहे हैं और 114 बॉल में नाबाद 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने उस परिस्थितियों में दमदार खेल दिखाया जब भारतीय पेस बॉलर्स के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मुश्किल में थे. 

फिलिप्स ने भी दिखया भारत के सामने दम

हेनरी निकोल्स का साथ इस समय ग्लेन फिलिप्स दे रहे हैां. वो भी अच्छी लय में नजर आ रहा है और भारतीय गेंदबाजों की डटकर सामना कर रहे हैं. फिलिप्स इस समय अपनी पारी की आगे बढ़ा रहे हैं और अर्धशतक की तरफ भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने अब तक 40 बॉलों का सामना किया है, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौकों की मदद से 30 रन आए हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत कहते रहे… फिर भी शुभमन गिल ने नहीं लिया DRS, फिर हुआ कुछ ऐसा, पछलता रही होगी टीम इंडिया

लड़खड़ाते न्यूजीलैंड की हेनरी निकोल्स ने बचाई लाज, अर्धशतक ठोककर टीम का स्कोर पहुंचा 100 के पार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close