यमुना में क्रूज सफारी का ट्रायल शुरू:500 रुपए में 45 मिनट का सफर; सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण- INA NEWS

दिल्लीवासियों को जल्द ही यमुना में क्रूज सफारी का आनंद लेने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक विकसित की जा रही क्रूज सेवा का ट्रायल रन और निरीक्षण किया। करीब छह किलोमीटर के जलमार्ग पर 30 यात्रियों की क्षमता वाला क्रूज चलेगा। आने-जाने का सफर 35 से 45 मिनट में पूरा होगा। इसके लिए प्रति यात्री 500 रुपए किराया प्रस्तावित है, जबकि परिसर में प्रवेश शुल्क 50 रुपए होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार छठ महापर्व से पहले यमुना सफारी शुरू करने की तैयारी कर रही है। इससे राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यमुना की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक, क्रूज का ट्रायल करीब एक सप्ताह चलेगा। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में औपचारिक शुभारंभ की तैयारी है। अंतिम तारीख की घोषणा बाद में होगी। इस दौरान पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। क्रूज सफारी में क्या होगा खास रूट: सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर तक दूरी: करीब 6 किलोमीटर का जलमार्ग क्षमता: एक बार में 30 यात्री समय: आने-जाने में 35 से 45 मिनट किराया: 500 रुपए प्रति यात्री प्रस्तावित प्रवेश शुल्क: 50 रुपए सुविधाएं: फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट और किड्स जोन वाटर स्पोर्ट्स और म्यूजिक फाउंटेन भी होंगे आकर्षण पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना रिवर सफारी के साथ म्यूजिक फाउंटेन, वाटर स्पोर्ट्स और फूड पार्क जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। परियोजना में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, डीडीए, दिल्ली पर्यटन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड सहित कई एजेंसियां शामिल हैं। मिश्रा के मुताबिक, परियोजना में एनजीटी और पर्यावरण संबंधी मानकों का पालन किया गया है। यमुना तट पर छठ पूजा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News