छठ महापर्व- CM ने किया सुर घाट का किया निरीक्षण:अधिकारियों को दिए स्वच्छता, सुरक्षा और समुचित व्यवस्था के निर्देश- INA NEWS

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मैदान संभाला है। मुख्यमंत्री ने सुर घाट पर पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घाट पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने घाट पर स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए की जा रही तैयारियों का बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश सीएम ने घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। शाम और सुबह के अर्घ्य के दौरान पूरे घाट परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। घाट और आसपास के क्षेत्र में निरंतर साफ-सफाई रखने तथा पीने के पानी व शौचालय की उचित व्यवस्था करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। सरकार की प्राथमिकता है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले ताकि वे शांतिपूर्ण माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |