खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष समेत 200 हिरासत में; PM मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी का विरोध- INA NEWS

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में करीब 2 हजार कार्यकर्ता राजाजी मार्ग स्थित खड़गे के आवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पांच बसों से मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। भाजपा के मुताबिक, पटना में एक सभा के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में भाजपा के पूर्वांचल, युवा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सेना भवन के पास एकत्र हुए। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खड़गे के आवास की ओर मार्च शुरू किया। पुलिस ने कुशक रोड मोड़ पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी कथित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और मर्यादाहीन बयानबाजी कर रहा है। वहीं, विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उनके परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News