Sport : कौन सी टीम जीतेगी WPL 2027 की ट्रॉफी, भारत की पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम #INA

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. उससे पहले ही फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, डब्ल्यूपीएल 2027 की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी. इसके बारे में भारत की पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने बता दिया है. उन्होंने एक बार फिर से उस टीम पर दांव लगया है, जिसने पहले भी डब्ल्यूपीएल का खिताब 2 बार अपने नाम किया है. अंजुम चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए किस टीम को अगले सीजन का चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है, आइए जानते हैं.
भारत की पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2027 के लिए ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. अंजुम की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी ज्यादा मजबूत है और वो इस सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने में सबसे आगे हैं. मुंबई इंडियंस की टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान के अलावा साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर और कप्तान हरमनप्रीत कौर स्क्वाड में काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव दे रही हैं.
Who do you think 2️⃣-time champions #MI should go all out for? 💙📝
Catch the #TATAWPLAuction tomorrow at 5.30 PM IST! #TATAWPL | @mipaltan pic.twitter.com/WVg1l4Xw8p
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) October 27, 2026
अंजुम चोपड़ा का मुंबई इंडियंस पर बड़ा बयान
अंजुम चोपड़ा ने कहा कि, ‘एमआई ने नीलामी में पावर-हिटर रोल के लिए एक तय प्लान के साथ एंट्री की थी, कोई ऐसा जो पारी की शुरुआत कर सके और आक्रामक तरीके से बैटिंग कर सके. उन्होंने शुरू में किरण नवगिरे को लेने की कोशिश की, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में शामिल हो गईं. फिर वे श्वेता सेहरावत के पास गए और बिना किसी चैलेंज के उन्हें ले लिया. उन्होंने कई और युवा खिलाड़ियों को भी साइन किया है जो ओपनिंग स्लॉट में फिट हो सकती हैं. अगर श्वेता अच्छा नहीं करती हैं, तो उनके पास दिशा कसाट और सानिका चालके जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. एमआई टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी प्रॉब्लम होगी जब वे अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय करने बैठेंगे. नीलामी के बाद एमआई ने जो स्क्वॉड बनाया है, वह अनुभव और युवा जोश का संतुलन है. एमआई सीरियस टाइटल कंटेंडर लग रही है’.
चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘एमआई के स्काउटिंग सिस्टम को बहुत श्रेय मिलना चाहिए. हर ऑक्शन में, उन्हें ऐसे प्लेयर्स मिलते हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा होता, और एक या दो सीजन में वही प्लेयर्स घर-घर में मशहूर हो जाते हैं. इस बार उन्होंने छह भारतीय खिलाड़ी खरीदे, और जो बात सबसे अलग है, वो यह है कि उन्होंने इन खिलाड़ियों पर समझदारी से खर्च किया है. एमआई जो अच्छा करता है, वो यह है कि वे सिर्फ प्रतिभा नहीं खरीदते, बल्कि उसा समर्थन भी करते हैं. वे इन युवा खिलाड़ियों को स्पष्ट भूमिका देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने देते हैं. यही वजह है कि उनमें से इतने सारे उनके सिस्टम से होकर सुपरस्टार बनते हैं’.
Throwing back . G. Kamalini’s spectacular one-handed grab 🫡
Which team’s colours will she don in the upcoming #TATAWPL season? 🤔
Catch the #TATAWPLAuction 2027 on October 28th at 5.30 PM IST 🗓️ pic.twitter.com/0lEFDoaGDk
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) October 23, 2026
अंजुम चोपड़ा ने एमआई की गहराई के एक और संकेत के तौर पर विकेटकीपिंग पोजीशन के लिए कॉम्पिटिशन की ओर भी इशारा किया, जिसमें राहिला फिरदौस और लतिका इनामदार ने टीम मैनेजमेंट को दो विकल्प दिए. अब डब्ल्यूपीएल 2027 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. WPL 2023 और 2025 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बन थी. वहीं WPL 2024 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन बनी थी.
ये भी पढ़ें : WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले, 24 जनवरी से शुरू होगा रोमांच
कौन सी टीम जीतेगी WPL 2027 की ट्रॉफी, भारत की पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,