Sport : CSK और SRH के बीच हुई आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रे़ड, IPL 2027 से पहले 4 बड़े खिलाडियों ने बदली अपनी टीमें #INA

IPL 2027 Trade : आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो चुका है. इन दोनों टीमों के बीच 4 खिलाड़ियों का ट्रे़ड हुआ है. ये दोनों ही टीमें 4 बड़े और खतरनाक खिलाड़ियों के ट्रेड पर सहमत हुई हैं. इन चार खिलाड़ियों में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी है, जिसका ट्रेड हुआ है. बाकी तीन खिलाड़ी विदेशी हैं, जिनमें एक इंग्लैंड का ऑलराउंडर है. जबकि दो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं. अब आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद में खेलेंगे और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स में खेलेंगे.
इन 4 खिलाड़ियों के बीच हुई ट्रेड डील
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा आईपीएल 2027 से पहले चार खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा कर लिया है. इसमें लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए हैं.
🚨 . 🚨@ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027.
Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move . #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH.
Details ▶️… pic.twitter.com/2Hwi19tNnC
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
कितनी कीमत में हुआ इन खिलाड़ियों का ट्रेड
आपको बता दें कि, इंग्लैंड के ऑल-राउंडर लिविंगस्टोन INR 6 करोड़ की कम फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं, जिन्हें पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने INR 13 करोड़ में खरीदा था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर एडवर्ड्स भी INR 3 करोड़ की मौजूदा फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं. एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले साइन किया था, लेकिन पैर की चोट के कारण बाहर होने के कारण वह IPL 2026 में नहीं खेल सके थे.
🚨 ONE OF THE BIGGEST IPL TRADE 🤯
Liam Livingstone & Jack Edwards . CSK.
Khaleel Ahmed & Nathan Ellis . SRH. pic.twitter.com/wsPz1fL26U
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 5, 2026
वहीं बदले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को उनकी मौजूदा फीस INR 4.8 करोड़ पर खरीदा है. खलील, जो पहले 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में लौटे हैं, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे. दाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण सीजन से बाहर होने से पहले उन्होंने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांच मैच खेले थे.
G’day, Jack! Welcome . the Den! 💛
Superfans, Jack Edwards is a Super King now! 🥳🦁#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/c5LhIuhVrY
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 5, 2026
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एलिस भी अपनी मौजूदा फीस INR 2 करोड़ पर सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए हैं. डेथ ओवरों में अपनी वैरिएशन और असर के लिए जाने जाने वाले एलिस अपने साथ कीमती T20 अनुभव लेकर आए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के पेस-बॉलिंग रिसोर्स में इजाफा करते हैं.
ये भी पढ़ें : कौन सी टीम जीतेगी WPL 2027 की ट्रॉफी, भारत की पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम
CSK और SRH के बीच हुई आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रे़ड, IPL 2027 से पहले 4 बड़े खिलाडियों ने बदली अपनी टीमें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,