Sport : हेनरी स्टेडियम में कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच #INA

Virat Kohli Rohit Sharma Record At Hnry Stadium: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में हर किसी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी. लेकिन, अगर आप हेनरी स्टेडियम में विराट और रोहित के रिकॉर्ड पर गौर करेंगे, तो विराट के रिकॉर्ड तो औसत है, लेकिन हिटमैन के आंकड़े तो भारतीय खेमे की चिंता बढ़ाने वाले हैं. तो आइए दोनों के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं…
हेनरी स्टेडियम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में विराट कोहली ने सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. उस मुकाबले में कोहली ने 82 के औसत और 105.13 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे. मगर, अब विराट इस मैदान पर उतरकर अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाना चाहेंगे और भारतीय टीम के लिए अहम रन जोड़ना चाहेंगे.
Saturday morning plans? We’ve got you covered! 🏏
Get your jerseys on and your alarms set! ⏰
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd ODI on 7th Nov, 7:30 AM onwards LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/pPjypemywf
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड हैं निराशाजनक
हेनरी स्टेडियम में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक है. इस स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित के ये आंकड़े यकीनन भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा रहे होंगे. मगर, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रोहित दिग्गज बल्लेबाज हैं और इस मैदान पर वह बल्ले से रन बनाकर अपने रिकॉर्ड को आसानी से बेहतर बना सकते हैं.
वेलिंगटन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वेलिंगटन के स्काई स्टेडिय में चार बार हुई है. इस दौरान टीम इंडिया को 2 मुकाबले में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है. इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. ऐसे में टीम इंडिया का वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम पर रिकॉर्ड 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 बेनतीजा मैच रहा है.
THE KING’S BIRTHDAY, CELEBRATED BY HIS PEOPLE! 👑
Eden Park showed up for Virat Kohli in the sweetest way 🫶
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd ODI on 7th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV.… pic.twitter.com/r47GPO1gCe
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 5, 2026
पहले वनडे में कैसा रहा था विराट और रोहित का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे. मगर, विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 1 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 चौके लगाए और एक छक्का भी लगाया था. विराट ने 145.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. अब ऐसे में दूसरे वनडे मैच में भी विराट और रोहित दोनों के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
अब देखने वाली बात होगी कि दीवाली के खास मौके पर यानि 7 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं. जाहिर सी बात है कि यदि ये दोनों बल्लेबाज रन बनाएंगे, तो टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो जाएगी और तो और फैंस की दीवाली की रौनक भी बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें: दीवाली का मजा होगा दोगुना! विराट कोहली और रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, नोट कर लें दूसरे वनडे की डेट और सही टाइम
हेनरी स्टेडियम में कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,