Sport : हैमिल्टन में डराने वाले हैं रिकॉर्ड! भारत ने खेले हैं 12 वनडे मैच, जानिए कितने में मिली जीत और कितने में हाथ लगी हार #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, जिसमें अगर भारत जीत लेता है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा. मगर, इस मैदान पर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक है, जिसकी वजह से यकीनन मेहमान भारतीय टीम के खेमे में चिंता होगी. जी हां, इस मैदान पर भारत ने 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 3 ही मैच जीत सका है. ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी को सेडॉन पार्क में जीत दर्ज करने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी प्रदर्शन करना होगा, ताकि वह सीरीज को अपने कब्जे में कर सके.
हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले यकीनन भारतीय खेमे में इस मैच को जीतने को लेकर चिंता होगी. हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में टीम इंडिया ने अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 मैचों में भारत जीत दर्ज कर पाया है. जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.
🏏 न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। 💪
क्या #TeamIndia लगाएगी जीत की हैट्रिक? 🇮🇳 अपना जवाब कमेंट में बताएं! 👇#NZvIND
. Credit : @BCCI pic.twitter.com/3XbJhE9qIp
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 9, 2026
हैमिल्टन में कैसा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
जहां एक ओर हेमिल्टन में भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड निराशाजनक है. तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम का रिकॉर्ड सेडॉन पार्क में काफी अच्छा है. दरअसल, मेजबान कीवी टीम ने हैमिल्टन में 38 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कीवी टीम ने 28 मैच जीते हैं, 7 मैच हारे हैं और 3 मैच बेनतीजा रहे हैं.
सीरीज जीतने पर होंगी नजरें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा. इससे पहले शुरुआती 2 मैचों में लगातार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला अगर टीम इंडिया जीतने में सफल होती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि कीवी टीम वनडे सीरीज में भारत के विजयरथ को रोकने में कामयाब होती है या फिर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने में सफल होगी.
@Vimalwa and @me_Garima3 share lighthearted dressing room banter . intense indoor grind on Aaj Ki Extraaa Khabar! 👀
Catch all the exclusive ground updates on Aaj Ki Extraaa Khabar ahead of the 3rd ODI in Hamilton.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 3rd ODI,… pic.twitter.com/5N60Rikr4g
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 9, 2026
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस को सुबह-सुबह उठकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच को देखने का मौका मिलेगा. ये मैच शाम तक खत्म हो जाएगा. वहीं, टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. शुरुआती दोनों ही मैचों पर बारिश का असर पड़ा था, जिसकी वजह से अब बस फैंस यही दुआं करेंगे कि तीसरे वनडे के दौरान बारिश न आए, ताकि 50-50 ओवर का एक रोमांचक मैच देखने को मिले. चूंकि, ये सीरीज अपकमिंग वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: बारिश के बाद कैसे और कितनी बदल जाती है पिच? बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए पड़ता है तरसना, जानें सब-कुछ
हैमिल्टन में डराने वाले हैं रिकॉर्ड! भारत ने खेले हैं 12 वनडे मैच, जानिए कितने में मिली जीत और कितने में हाथ लगी हार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,