Sport : PM नरेंद्र मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, अपनी देविशा शेट्टी भी बेटी रिद्धिमा संग आईं नजर #INA

PM Modi met Suryakumar Yadav : इंडियन क्रिकेट और भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी रिद्धिमा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस मुलाकात की जानकारी पीमए मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वो सूर्यकुमार यादव की परिवार की बच्ची के साथ बातचीत कर रहे हैं. पीएम मोदी को बच्चों के साथ बात करना और उनके साथ समय बिताना काफी ज्यादा पसंद है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक्स अकाउंट से भी सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार संग पीएम मोदी की मुलाकात को पोस्ट किया गया है.

पीएम मोदी ने की सूर्यकुमार यादव से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी आज 6 नवंबर को अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाया है. इस वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं. वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिधिमा की भी झलक मिली है. प्रधानमंत्री भी सूर्यकुमार यादव की बेटी को पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखी खास बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है’. धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सूर्यकुमार यादव की सपरिवार मुलाकात बेहद खास है. 

आपको बता दें कि, भारत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन टीम इंडिया को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर बनाया था. इसके साथ ही सूर्या ने भारत को भारत में वर्ल्ड कप जिताने वाले पहले कप्तान बने. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2024 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाया था. उस टीम में भी सूर्यकुमार यादव मौजूद थे. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च 2026 को खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. भारत के लिए संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन दिए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए थे.

ये भी पढ़ें : ‘फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है…’ शुभमन गिल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, दूसरे वनडे से पहले बोली बड़ी ये बात

PM नरेंद्र मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, अपनी देविशा शेट्टी भी बेटी रिद्धिमा संग आईं नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close