खबर शहर , 100 रुपये से शुरू करें निवेश: डाकघर की इस योजना में सर्वाधिक ब्याज, बुढ़ापे में भी मारेंगे मौज – INA

भारतीय डाक विभाग ने अपनी बचत योजनाओं की ब्याज दरों और डाक जीवन बीमा की अक्तूबर-दिसंबर 2026 की नई सूची जारी की है। केंद्र सरकार की समर्थित इन योजनाओं में 100 रुपये की न्यूनतम राशि से निवेश शुरू कर अधिकतम 8.2 प्रतिशत तक का सुरक्षित वार्षिक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

डाकघर की इन बचत योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों और बेटियों को सबसे अधिक ब्याज मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएस) और सुकन्या समृद्धि योजना में सर्वाधिक 8.2% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। एससीएस में अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रवर डाकपाल प्रधान डाकघर प्रतापपुरा देवेंद्र सिंह ने बताया कि दीर्घकालिक व मासिक आय विकल्प में राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर 7.7% और किसान विकास पत्र(केवीपी) पर 7.5% ब्याज मिलेगा, जिसमें 115 महीने में जमा राशि दोगुनी हो जाती है। लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर 7.1% और मासिक आय योजना (एमआईएस) पर 7.4% ब्याज तय है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आवर्ती व सावधि जमा में 5-वर्षीय आरडी पर 6.7% और 1 से 5 वर्ष की सावधि जमा (टीडी) पर 6.9% से 7.5% तक ब्याज उपलब्ध है। सामान्य बचत खाते पर 4.0% ब्याज देय है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डाक जीवन बीमा (पीएलआई व आरपीएलआई) में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। पीएलआई में न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम 1,000 रुपये है। वहीं, ग्रामीण निवासियों के लिए आरपीएलआई का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम मात्र 100 रुपये है। दोनों योजनाओं में धारा 80 सी के तहत आयकर छूट और मृत्यु की स्थिति में 10 गुना तक बीमा सुरक्षा का प्रावधान है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News