Sport : 'फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है…' शुभमन गिल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, दूसरे वनडे से पहले बोली बड़ी ये बात #INA

Shubman Gill : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अपने बल्ले से दुनिया भर में चर्चा बटोर रहे हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में कमाल क प्रदर्शन किया है. टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर बल्लेबाज उन्होंने धमाल मचाया है. गिल टीम इंडिया की ओर से टी20 फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं. वो सिर्फ दो फॉर्मेट में अपना योगदान दे रहे हैं. रोहित शर्मा के साथ मिलकर वो वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हैं. इन दिनों भी गिल न्यूजीलैंड में ओपनिंग करते हुए धमाल मचा रहे हैं.
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस मैच के पहले मुकाबले में गिल और रोहित पारी की शुरुआत करने आए. रोहित के शून्य पर आउट होने के बाद गिल ने शानदार पारी खेली और विराट कोहली के साथ मिलकर कमाल का प्रदर्शन किया. गिल ने इस मुकाबले में 56 बॉल में 5 चौके के साथ 37 रनों की पारी खेली. इस पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
𝙇𝙚𝙖𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙖𝙮 as #TeamIndia Captain with victory on his mind 🫡@ShubmanGill has magical memories in New Zealand and is eager . make more ✨
🎥 🔽 WATCH – By @RajalArora | #NZvIND https://t.co/YZAd3ncwhM
— BCCI (@BCCI) November 6, 2026
रहाणे पर गिल ने दिया बड़ा बयान
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, ‘बल्लेबाजी के मामले में शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है. उनके रिकॉर्ड आपको एक कहानी बताते हैं. मुझे उनके बारे में और उनके खेलने के तरीके में जो सबसे ज्यादा पसंद है, वह है उनका कॉन्फिडेंस, जिस तरह से वह मैदान पर उतरते हैं, उनका एटीट्यूड, वह इरादा, बहुत जरूरी है. फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है. आप एक दिन रन बनाते हैं, हो सकता है अगले दिन न बनाएं, लेकिन शुभमन में जाहिर तौर पर वह कॉन्फिडेंस है, और वह हाल ही में रन बना रहे हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि वह हर सीरीज के साथ एक कप्तान के तौर पर कैसे बेहतर हो रहे हैं. वह खिलाड़ियों को बहुत मैच्योर तरीके से संभाल रहे हैं, अपने गेंदबाजों को रोटेट कर रहे हैं और सही बदलाव कर रहे हैं. तो ये अच्छे संकेत हैं कि वह हर सीरीज के साथ आगे बढ़ रहे हैं’.
Ajinkya Rahane on Shubman Gill: 🗣️
“Shubman Gill’s performance, batting-wise, has been brilliant. His records tell you a story. What I like most about him and the way he plays is his confidence. The way he walks onto the field, his attitude, that intent, is very important. Form… pic.twitter.com/ibd0zYSpnx
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 6, 2026
रहाणे ने दूसरे वनडे मैच से पहले शुभमन गिल की जमकर तारीफ की हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर की सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इस मैच में शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी.
शुभमन गिल का क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 43 | 77 | 6 | 3043 | 269 | 42.9 | 4956 | 61.4 | 11 | 9 | 342 | 47 |
| वनडे | 71 | 70 | 11 | 3750 | 223* | 63.6 | 3650 | 102.7 | 11 | 20 | 438 | 78 |
| टी20 इंटरनेशनल | 36 | 36 | 5 | 869 | 126* | 28.0 | 627 | 138.6 | 1 | 3 | 98 | 26 |
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया जाएंगी बांग्लादेश, जानिए किस महीने में खेलेगी कितने मैचों की वनडे और टी20 सीरीज
'फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है…' शुभमन गिल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, दूसरे वनडे से पहले बोली बड़ी ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,