Sport : 'दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता…', न्यूजीलैंड में अभिषेक शर्मा के शतक पर ईशान किशन ने लिए मजे #INA

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा तूफान देखने को मिल रहा है, जिसमें कीवी टीम की नींद उड़ गई है. वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक शतक के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है. अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बाद जहां हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, वहीं उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने उनका मजाकिया अंदाज में पैर खींचा है. ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है.

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के लिए मजे

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिषेक शर्मा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. ईशान किशन वीडियो में अभिषेक से कहते नजर आ रहे हैं कि “दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है.”

ईशान किशन का यह मजाकिया पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, ईशान का इशारा इस तरफ था कि अभिषेक ने मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया और मैच खत्म होने के बाद वह बड़े आराम से शांत बैठे हैं. बता दें कि अभिषेक शतक लगाने के बाद मैदान पर ही बैठकर मेडिटेशन स्टाइल में सेलिब्रेशन करते हैं.

 

न्यूजीलैंड में अभिषेक शर्मा ने जड़ा पहला टी20 शतक

अभिषेक शर्मा ने अपने पहले ही न्यूजीलैंड दौरे पर इतिहास रचते हुए कीवी टीम की सरजमीं पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया है. सीनियर भारतीय टीम के साथ पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखने वाले इस 26 वर्षीय बाएं हाथ के स्टार ओपनर ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वहां की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने महज 38 गेंदों पर 9 चौकों और 11 छक्कों की बरसात करते हुए 113 रनों की बेहद आक्रामक और विस्फोटक पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बैकफुट पर आ गए.

अभिषेक ने 35 गेंदों पर ही शतक पूरा कर लिया था. अपने डेब्यू न्यूजीलैंड टूर पर ही इस तरह का कारनामा कर अभिषेक ने न सिर्फ भारत को मैच और सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि विदेशी मैदानों पर भी उनका बल्ला आग उगलने का दम रखता है. 

यह भी पढ़ें:  ‘वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा घर के आंगन में बैटिंग कर…,’ न्यूजीलैंड में दोनों प्लेयर्स का तूफान देख युवराज सिंह ने कह दी ये बात

'दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता…', न्यूजीलैंड में अभिषेक शर्मा के शतक पर ईशान किशन ने लिए मजे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close