Sport : 'उन्होंने दिखाया बैटिंग कैसे करनी है…' टीम इंडिया से सीरीज हारने के बाद टूटे मिचेल सेंटनर, जानिए किसे बताया हार का दोषी #INA

Mitchell Santner Statement : न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अपने घर में ही भारत से पांच मैचों की टी20 सीरीज हार चुके हैं. ये उनके लिए एक निराशाजनक पल है. न्यूजीलैंड की इस सीरीज में हार टीम इंडिया की तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के साथ तय हो गई. दरअसल, आज वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने 40 बॉल शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर और 6 विकेट से मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से अजेय हो गई और उसने सीरीज अपने नाम कर ली. भारत से मिली इस करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी निराश नजर आए. उनको इस सीरीज में लगातार तीन मैचों में हार मिली है. आज उन्होंने भारत से तीसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किन खिलाड़ियों को इस हार का दोषी बताया है.आइए जानते हैं.

मिचेल सेंटनर ने हार पर दिया बड़ा बयान

मिचेल सेंटनर ने कहा कि, ‘जब मैच चल रहे हों तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है. हमने आईपीएल में देखा है और जाहिर है हम यहां न्यूजीलैंड में भी देख रहे हैं. ऐसे विकेट पर 200 रन बनाना अच्छा था. मैं काफी खुश हूं. उन्होंने दिखाया कि बैटिंग कैसे करनी है. जो खिलाड़ी क्रीज पर आए हैं, उन्होंने किक मारी है इन खिलाड़ियों के खिलाफ डिफ़ेंड करना काफी मुश्किल है. सीम के साथ थोड़ी दिक्कत थी और उन्होंने पावरप्ले में स्पिनर को बहुत अच्छे से खेला है. वो जीत के हकदार हैं’.

मिचेल सेंटनर भारत से सीरीज हारने के बाद काफी ज्यादा निराश नजर आए. उन्होंने मैच प्रेंजेटेशन के दौरान बहुत कम बात की. इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों के बारे में ही बात की. उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के बारे में बात नहीं की और ना ही किसी के सिर पर हार का ठिकरा फोड़ा है. न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी ठीक की और भारतीय गेंदबाजों को सिर्फ 3 विकेट दिए लेकिन उनके गेंदबाज ने बहुत ही खराब बॉलिंग की और 13.2 ओवर में भारतीय बैटर्स से 199 रनों का चेज आसानी से करवा दिया. 

इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 133 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली. ये इस बात को दिखाता है कि, इस हार के जिम्मेदार न्यूजीलैंड के गेंदबाज रहे. वहीं इसे जीत के लिए भारतीय बैटर्स की तारीफ भी की जानी चाहिए. अभिषेक और सूर्यवंशी ने कमाल का खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 113 और वैभव सूर्यवंशी ने 45 रनों की पारी खेली.  

ये भी पढ़ें : ‘मैंने इस इनिंग को मैनिफेस्ट किया था…’, अभिषेक शर्मा ने खोला आतिशी पारी का राज, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बयान

'उन्होंने दिखाया बैटिंग कैसे करनी है…' टीम इंडिया से सीरीज हारने के बाद टूटे मिचेल सेंटनर, जानिए किसे बताया हार का दोषी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close