Sport : पारी एक रिकॉर्ड अनेक! अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक ठोक रचा कीर्तिमान, तोड़कर रख दिया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड #INA

Table of Contents

Abhishek Sharma Record : अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक ठोकने के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली एक महारिकॉर्ड भी तोड़ डाला है. इस तूफानी पारी से अभिषेक ने क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में भी एंट्री मार ली है. अभिषेक शर्मा की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने इस मैच में 40 बॉल शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. तो आइए जानते हैं कि, उन्होंने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं.

इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.अब इस सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से अजेय हो चुकी है. उसने सीरीज जीत ली है.

अभिषेक शर्मा ने खेली 113 रनों की शतकीय पारी

अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल पर 8 चौके और 10 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा कर लिया है. ये उनके टी20 करियर का चौथा शतक है. अभिषेक शर्मा 113 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 38 बॉल में 9 चौके और 11 छक्के लगाए. इस पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

अभिषेक ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इस आतिशी पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. अभिषके ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 11 शतक लगा दिए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 10 शतक दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं. उन्होंने 22 टी20 शतक लगाए हैं.

मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • 22 – क्रिस गेल
  • 13 – बाबर आज़म
  • 11 – अभिषेक शर्मा
  • 10 – क्विंटन डी कॉक
  • 10 – विराट कोहली
  • 10 – डेविड वॉर्नर

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए अभिषेक

इस पारी की बदौलत अभिषके शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम 4-4 शतक हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के क्लब में भी एंट्री मार ली है. रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक लगाए हैं, वो ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.

मेंस के T20I में सबसे ज्यादा शतक

  • 5 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 5 – रोहित शर्मा
  • 4 – करणबीर सिंह
  • 4 – फिल साल्ट
  • 4 – सूर्यकुमार यादव
  • 4 – अभिषेक शर्मा

सबसे तेज T20I शतक

  • 30 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफ़गानिस्तान, दिल्ली, 2026
  • 33 – सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
  • 33 – फिन एलन (न्यूज़ीलैंड) बनाम साउथ अफ़्रीका, कोलकाता, 2026
  • 35 – डेविड मिलर (साउथ अफ़्रीका) बनाम बांग्लादेश, पोटचेफ़स्ट्रूम, 2017
  • 35 – रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 35 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026

भारत के लिए एक T20I पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 13 – अभिषेक शर्मा बनाम ENG, मुंबई WS, 2025
  • 11 – अभिषेक शर्मा बनाम AFG, दिल्ली, 2026
  • 11 – अभिषेक शर्मा बनाम NZ, वेलिंगटन, 2026
  • 10 – रोहित शर्मा बनाम SL, इंदौर, 2017
  • 10 – संजू सैमसन बनाम SA, डरबन, 2024
  • 10 – तिलक वर्मा बनाम SA, जोहान्सबर्ग, 2024
  • 10 – ईशान किशन बनाम NZ, तिरुवनंतपुरम, 2026

मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में सबसे ज़्यादा बार 10 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले

  • 5 – करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)
  • 3 – अभिषेक शर्मा (भारत)
  • 2 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़)
  • 2 – एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
  • 2 – एड्रियन डनबर (सर्बिया)
  • 2 – केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान)

टी20 में अतंरराष्ट्रीय में 100 से ज़्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी के लिए सबसे ज़्यादा रन-रेट

  • 18.13 – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी बनाम NZ, वेलिंगटन, 2026
  • 16.08 – जोस बटलर, फिल साल्ट बनाम SA, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
  • 15 – हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स बनाम ENG, जोहान्सबर्ग, 2016
  • 15 – ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी बनाम सेशेल्स, नैरोबी, 2024
  • 14.83 – शाई होप, एविन लुईस बनाम ENG, ग्रोस आइलेट, 2024
  • 14.44 – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन बनाम AFG, दिल्ली, 2026

T20I मैचों में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 12 – युवराज सिंह बनाम ENG, डरबन, 2007
  • 14 – कॉलिन मुनरो बनाम SL, ऑकलैंड, 2016
  • 14 – अभिषेक शर्मा बनाम NZ, गुवाहाटी, 2026
  • 15 – क्विंटन डी कॉक बनाम WI, सेंचुरियन, 2023
  • 15 – शिवम दुबे बनाम NZ, विशाखापत्तनम, 2026
  • 15 – अभिषेक शर्मा बनाम NZ, वेलिंगटन, 2026

ये भी पढ़ें : 10 छक्के, 7 चौके, स्ट्राइक रेट 300 के पार… अभिषेक शर्मा ने ठोका अपना चौथा T20I शतक, फिर ऐसे किया सेलिब्रेट

पारी एक रिकॉर्ड अनेक! अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक ठोक रचा कीर्तिमान, तोड़कर रख दिया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close