Tach – क्या भारत में फीका पड़ गया Apple का जादू? त्योहारी सीजन में 30% तक घटी iPhone की बिक्री

Last Updated:
- Apple iphone Sale : भारत में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के त्योहारी सीजन में लोग खूब खरीदारी करते हैं. लेकिन, इस बार ऐपल के आईफोन (Apple iphone) की बिक्री फेस्टिव सीजन में 30 फीसदी तक घट गई है. रिटेलर्स के पास माल भरा पड़ा है और खरीदारों की बाट जोह रहे हैं.
- क्यों आईफोन लेने से कतरा रहे हैं ग्राहक
- नई लॉन्चिंग के बावजूद ठंडा पड़ा बाजार
- About the Author
Apple iphone Sale : भारत में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के त्योहारी सीजन में लोग खूब खरीदारी करते हैं. लेकिन, इस बार ऐपल के आईफोन (Apple iphone) की बिक्री फेस्टिव सीजन में 30 फीसदी तक घट गई है. रिटेलर्स के पास माल भरा पड़ा है और खरीदारों की बाट जोह रहे हैं.
त्योहारी सीजन में आईफोन की बिक्री घट गई है.
नई दिल्ली. ऐपल (Apple) के लिए यह त्योहारी सीजन ‘शुभ’ नजर नहीं आ रहा है. प्रीमियम फोन चाहने वालों की पहली पसंद माने जाने वाले iPhone की चमक इस फेस्टिव सीजन में फीकी पड़ती दिख रही है. इस बार दशहरा के आसपास आईफोन की बिक्री में 30 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है. दिवाली के दौरान भी मांग में सुधार की उम्मीद बेहद कमजोर नजर आ रही है. बाजार जानकार बिक्री में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य वजह बढ़ती कीमतें और ऑफर्स की कमी को बता रहे हैं.
त्योहारी सीजन में बिक्री में आई इस सुस्ती से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार भारत में Apple की ग्रोथ की रफ्तार प्रभावित होने का खतरा है. दशहरा के दौरान बिक्री में 30 फीसदी तक की गिरावट आने से ऑफलाइन स्टोर्स और डीलर्स की चिंता बढ़ गई है. त्योहारी मांग की उम्मीद में रिटेलर्स ने पहले से इन्वेंट्री जुटा ली थी, लेकिन अब दुकानों में स्टॉक फंसा हुआ है. यदि दिवाली पर भी मांग में तेजी नहीं आई, तो भारत में Apple की वार्षिक शिपमेंट पिछले साल 2025 में दर्ज 1.43 करोड़ यूनिट के रिकॉर्ड स्तर से दो अंकों के प्रतिशत (double digits) में लुढ़क सकती है.
क्यों आईफोन लेने से कतरा रहे हैं ग्राहक
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की विश्लेषक उपासना जोशी के अनुसार, रिटेलर्स से मिले फीडबैक से साफ है कि ग्राहकों तक फोन पहुंचने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. सीमित डिस्काउंट्स और कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कस्टमर नया फोन खरीदने से कतरा रहे हैं. पुराने मॉडल्स को लंबे समय तक यूज करने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है. इससे भी आईफोन की बिक्री प्रभावित हो रही है.
नई लॉन्चिंग के बावजूद ठंडा पड़ा बाजार
भारत में ऐपल फोन की की बिक्री में सुस्ती iPhone 18 Pro सीरीज और नए iPhone Duo की लॉन्चिंग के बावजूद आई है. मार्केट रिसर्च फर्म Omdia के विश्लेषक संयम चौरसिया का मानना है कि पुराने मॉडल्स के साथ-साथ iPhone 18 Pro सीरीज के महंगे होने से खरीदार अब ज्यादा सतर्क हो गए हैं.
About the Author
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें
Source link