Sport : IND vs NZ : संजू और अय्यर के बाद नमन धीर ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज कर 4 विकेट से हासिल की जीत #INA

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया है. पांच मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए हैं. भारत ने इस लक्ष्य का पीछा 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर कर लिया. इस मुकाबले में टीम के लिए संजू सैमनस, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने शानदार पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम इंडिया न्यूजीलैंड के ऊपर पहले टी20 में जीत दर्ज कर पाई. अंतिम ओवर में नमन धीर ने टीम इंडिया को बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन कर जीत दिलाई. ये भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे हाईएस्ट रन चेज हो गया है, इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 211 रन चेज किए थे.

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसने ने मचाया तहलका

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 93 रनों की मजबूत साझेदारी की. टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक 12 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 29 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. इसी बीच संजू सैमसन ने 23 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया.

तिलक-ईशान सस्ते में लौटे पवेलियन

भारत का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा है. उन्होंने मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. संजू 33 बॉल में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए. उनके जाने के बाद तिलक वर्मा 6 और ईशान किशन 1 रन बनाकर चले गए. भारत को पांचवां झटका अक्षर पटेल के लिए रूप में लगा. अक्षर ने 13 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 24 रन बनाए.

श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी

भारत के लिए अंत तक क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर बने रहे. उन्होंने 28 बॉल में 2 चौके और 1 छक्कों के साथ 42 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए नमन धीर ने 15 बॉल में 5 चौकों और 2 छक्के के साथ 42 रनों की नाबाद पारी पारी खेली और टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई. इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले के साथ 5 रनों की मदद की. न्यूजीलैंड के लिए के लिए माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए. वहीं एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 विकेट मिला.

फिलिप्स और एलन ने खेलीं शानदार पारियां

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 13 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 25 रन बनाए. फिन एलन ने टीम के लिए 24 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 45 रन बनाए. वहीं सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए. उन्होंने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 82 रनों की पारी खेली.

वहीं टीम के लिए बेवॉन जैकब्स ने 16 बॉल में 3 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली. टीम के लिए माइकल ब्रेसबेल ने भी 7 रनों का योगदान दिया. इसके बदौलत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 225 रन का स्कोर बना पाए. भारत के लिए अक्षर पटेल, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, दुनिया भर के सभी बल्लेबाजों पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले नंबर-1 खिलाड़ी

IND vs NZ : संजू और अय्यर के बाद नमन धीर ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज कर 4 विकेट से हासिल की जीत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close