दिल्ली नगर निगम में हंगामा, BJP-AAP के पार्षद भिड़े:माइक्रोफोन तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की; मार्शल्स मेयर को बचाकर बाहर ले गए- INA NEWS

दिल्ली नगर निगम के सदन में शुक्रवार को प्रदूषण पर बहस के दौरान हंगामे हो गया। इस दौरान पार्षदों ने माइक्रोफोन तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण से कैसे निपटा जाए, इस पर सदन में चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक शुरू होते ही जोरदार हंगामा, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ में बदल गई। भाजपा और आप के पार्षदों ने एक-दूसरे पर चिल्लाया, पानी फेंका और फाइलें उड़ाईं। इसमें कांग्रेस के पार्षद भी शामिल थे। हालात इतने बिगड़ गए कि मार्शलों को बीच-बचाव करके मेयर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। मामले से जुड़ी दो तस्वीरें… दावा- आप पार्षदों ने ₹1 करोड़ की मांग की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा विवाद तब शुरू हुआ जब आप पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए तुरंत फंड जारी करने की मांग की। इस पर मेयर वाही ने तुरंत 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया और कहा कि इस वित्तीय वर्ष में पार्षदों को कुल 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मेयर के इस ऐलान से भी विपक्ष शांत नहीं हुआ। आप पार्षदों की मांग थी कि तुरंत मिलने वाले इस फंड को बढ़ाकर कम से कम 1 करोड़ रुपए किया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। आप पार्षद मेयर की कुर्सी तक पहुंचीं हंगामें के दौरान आप पार्षद शगुफ्ता जुबैर मेयर की कुर्सी तक पहुंच गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने वहां लगा माइक तोड़ने की कोशिश की। विपक्ष के नेता अंकुश नारंग पर भी माइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और आप के अंकुश नारंग आपस में भिड़ गए। दानिश ने आप पर सवाल उठाए, तो नारंग ने उन पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगा दिया। इस पर पलटवार करते दानिश ने कहा कि वह शगुफ्ता चौधरी नहीं हैं, जो भाजपा में चली जाएंगी। इस तकरार से सदन का माहौल और गरमा गया। अब यह पूरा मामला सदन की अनुशासनात्मक कमेटी को भेज दिया गया है, जो आरोपी पार्षदों के बर्ताव की जांच कर कार्रवाई तय करेगी। —————————— ये खबर भी पढ़ें…. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा:AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी, युवक वीडियो बना रहा था दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News