Sport : अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, दुनिया भर के सभी बल्लेबाजों पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले नंबर-1 खिलाड़ी #INA

Abhishek Sharma : भारत के 26 वर्षीय बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल ग्राउंड पर गदर मचा दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में जीत के लिए न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते के लिए अभिषेक संजू सैमसन के साथ आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 5 ओवर में 82 रन जोड़ दिए हैं. इस मैच में जब अभिषेक पारी की शुरुआत करने के लिए आए तो उन्होंने पहली ही बॉल पर छक्का ठोक दिया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. इस मैच में अब तक अभिषेक 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. 

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने खबर लिखे जाने तक, 11 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेल ली है. इस पारी के साथ ही अभिषके शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जिसमें उन्होंने शफीकुल्लाह शिनवारी और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल किया है.

अभिषेक शर्मा ने इस मैच की पहली बॉल पर छक्का लगाया. इसके साथ ही अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कुल 7 बार पहली बॉल पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की छक्का लगाया है. उन्होंने अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 6 बार ये कारनाम किया है. 

T20I में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

  • 7 – अभिषेक शर्मा (IND)
  • 6 – शफीकुल्लाह शिनवारी (AFG)
  • 5 – सूर्यकुमार यादव (IND)
  • 4 – पॉल स्टर्लिंग (IRE)
  • 4 – कॉलिन मुनरो (NZ)
  • 4 – मोहम्मद नवीद (UAE)

अभिषेक ने चौकों का दोहरा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने जैसे ही अपनी पारी का पहला चौका लगाया. वैसे ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 चौके पूरे कर लिए हैं. अब अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके लगाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. अभिषेक शर्मा के नाम अब 68 मैचों की 67 पारियों में 201 चौके हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन की बराबरी कर ली है, जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 201 चौके दर्ज हैं.

अभिषेक शर्मा से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन 200 से अधिक छक्के लगा चुके हैं. रोहित शर्मा 383, विराट कोहली 369, सूर्यकुमार यादव 297 और ईशान किशन 201 चौके लगा चुके हैं.

इस मुकाबले में अब तक टीम इंडिया ने 7 ओर में 1 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. सैमसन ने 23 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया है. वो अभी 30 बॉल में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ तिलक वर्मा दे रहे है, जो 3 रन बनाकर चुके हैं. अभी भारत को न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए 74 बॉल में 116 रन चाहिए.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिला 226 रन का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने बल्ले से मचाया तहलका

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, दुनिया भर के सभी बल्लेबाजों पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले नंबर-1 खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close