खबर शहर , यूपी: आगरा में जाम से कराह रहे बाजार, व्यापारी बोले- पुलिस चुस्त हो तो सुधरे ट्रैफिक; कारोबार भी हो रहा चौपट – INA

 शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से हर कोई परेशान है। चौराहों पर पुलिस की सुस्त चाल से वाहनों की कतारें लग रही हैं। बिना प्लानिंग सड़कों की खुदाई, समाधान के नाम पर कागजी घोड़े दौड़ाने से परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अमर उजाला के अभियान ऑपरेशन ट्रैफिक पर शहर के व्यापारियों ने अपनी मजबूत राय दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे दीवानी, हरीपर्वत और रावली पर जाम की समस्या है। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की लाइनें लग रही है। हरीपर्वत से दिल्ली गेट, पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार मार्ग, साकेत कॉलोनी से मारुति एस्टेट रोड पर सीएम ग्रिड के कार्य से समस्या से है। सुबह के समय ड्यूटी के लिए निकले लोगों, दोपहर में स्कूलों की छुट्टी और शाम को भी वाहनों का दबाव बढ़ने से समस्या है। इस तरफ न पुलिस और न ही संबंधित विभागों के अधिकारियों का कोई ध्यान है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इन इलाकों में भी समस्या

Table of Contents

Table of Contents

शहर के शाहगंज बाजार, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, सिकंदरा, खंदारी, रामबाग, बिजलीघर, लोहामंडी, बोदला पर रोजाना जाम की समस्या है। एमजी रोड के रावली पर मेट्रो के पुल निर्माण कार्य से जाम लगता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लोहामंडी व्यापारी हनी गुप्ता का कहना है कि लोहामंडी बाजार में रिक्शे और लोडिंग वाहन दिन में ही निकलते हैं। उस समय स्कूली वाहन भी निकलते हैं। पुलिस भी तैनात रहती है मगर अतिक्रमण की वजह से कुछ नहीं हो पाता है। पुलिस को सख्ती से अतिक्रमण की समस्या खत्म करनी चाहिए। – , , 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

खंदारी के व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया कि खंदारी पर सुबह और दोपहर के समय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी अधिक निकलते हैं। ऑटो सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे रास्ता नहीं मिलता है। वाहन फंसने लगते हैं। हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस सक्रिय नहीं रहती है। अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनानी चाहिए। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शाहगंज के व्यापारी सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि शाहगंज बाजार में सबसे अधिक भीड़ रहती है। गूगल मैप पर बाजार का रास्ता दिखाने से टूरिस्ट के चार पहिया भी निकलने लगते हैं। यह वाहन फंस जाते हैं। इससे जाम लगता है। पुलिस पंचकुइयां से ही इन वाहनों को रास्ता दे जिससे यह बाजार के अंदर नहीं आएं। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

व्यापारी मोनू अग्रवाल ने कहा कि बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही अंदर आने दिया जाए। एमजी रोड पर मेट्रो के काम को देखते हुए डायवर्जन करने से पहले अधिकारी निरीक्षण करें। पुलिसकर्मियों के साथ मार्शल की भी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सराफ संजय अग्रवाल ने बताया कि घर और दुकान से निकलने से पहले सोचना पड़ता है। शहर में कहीं भी चले जाएं, जाम से निजात नहीं मिल पाती है। कहीं भी जाते हैं, देर से ही पहुंच पाते हैं। जिस समय ट्रैफिक अधिक होता है, उस समय ही पुलिसकर्मी सुस्ती से काम करते हैं। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

व्यापारी दिलीप खंडेलवाल ने कहा कि बिना प्लानिंग के सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है। पहले एक जगह पर काम पूरा नहीं किया जाता है। दूसरी जगह पर काम शुरू करा दिया जाता है। इससे जनता को परेशान होना पड़ता है। पुलिसकर्मी मोबाइल चलाते रहते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

व्यापार पर सीधा असर

Table of Contents

Table of Contents

व्यापारी अनिरुद्ध माहेश्वरी ने कहा कि रोजाना लगने वाले भारी जाम के कारण ग्राहक दुकान पर रुक ही नहीं पाते। रास्ता बाधित देखकर वह या तो . निकल जाते हैं या वापस लौट जाते हैं, जिससे बिक्री पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

व्यापारी विजय जैसवानी ने कहा कि जाम की समस्या नई नहीं है। सड़कों पर अनियंत्रित तरीके से गाड़ियां खड़ी होने से यातायात ठप हो जाता है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों को खुद जाम खुलवाने सड़क पर उतरना पड़ता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल की तैनाती करने, खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने, निर्माण कार्य स्थल पर साइनेज लगाने, अन्य विभागों से समन्वय कर कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों और मेट्रो कॉरपोरेशन को कहा गया है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने कहा कि रामबाग चौराहे पर अभियान चलाया। सड़क पर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को हटवाया गया। नगर निगम ने भी ठेल हटवाईं। दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News