दिल्ली में 6 महीने में होंगी 12 हेरिटेज वॉक:24 अक्टूबर से शुरुआत, डीडीए- इंटेक के बीच एमओयू, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत से रूबरू होंगे लोग- INA NEWS

दिल्ली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगले छह महीने में 12 हेरिटेज वॉक आयोजित करेगा। इसके लिए डीडीए ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) के दिल्ली चैप्टर के साथ एमओयू किया है। उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधु के निर्देश पर शुरू इस पहल के तहत हर महीने दो गाइडेड वॉक होंगी। अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से होगी। इसमें विशेषज्ञ दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों, वास्तुकला और अनसुने इतिहास से लोगों को परिचित कराएंगे। इंटेक वॉक के रूट, थीम और गाइड की व्यवस्था करेगा, जबकि डीडीए प्रशासनिक सहयोग और जरूरी अनुमति देगा। बता दें कि, हाल ही में उपराज्यपाल ने संजय वन में हेरिटेज वॉक का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली रिज की विरासत पर आधारित ई-बुक का विमोचन भी किया था। इन 6 स्थानों पर होंगी हेरिटेज वॉक… एक वॉक में 40 लोग, शुल्क 500 रुपए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News