Sport : पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली, बाबर आजम ने कटाई नाक, फैंस बोले- 'विराट कोहली बनने चला है' #INA

Pakistan vs England : पाकिस्तान में इन दिनों वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ-साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है. पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज यानी 20 अक्टूबर (मंगलवार) को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई और टीम का टॉप ऑर्डर इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ध्वस्त हो गया. 

पाकिस्तान की एक बार फिर से क्रिकेट जगत में खिल्ली उड़ गई है. अब तक मैच के हिसाब से पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने घर में भी इंग्लैंड के सामने कमजोर साबित हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम ने एक बार फिर से नाक कटा दी है. उन्हें इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा उनके अनुभवी की जरूरत थी, तब वो क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद से उनका जमकर मजाकर बन रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. 

बाबर आजम ने मुश्किल में छोड़ा टीम का साथ

दरअसल, इस मुकाबले की पहली ही बॉल पर पाकिस्तान को फखर जमान (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद सैम अयूब 8 रन बनाकर चलते बने. टीम ने 31 रन तक 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बाबर आजम को अपनी टीम को बचाना चाहिए था और लंबी पारी खेलनी चाहिए थे, लेकिन वो भी क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने के साथ ही पाकिस्तान ने 50-50 ओवर के मैच में 14.2 ओवर तक 59 रनों पर 3 विकेट गंवा चुका था.

बाबर आजम हुए जमकर ट्रोल

बाबर आजम इस मैच में पिच पर सेट हो चुके थे. उन्होंने 52 बॉल में 4 चौको की मदद से 34 रनों की पारी खेली. उनको पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए इंग्लैंड के पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज विल जैक्स आए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम क्लीन बोल्ड हो गए. वो एक साधारण सी बॉल पर आउट हो गए. इसके बाद फैंस का गुस्सा फूट गया. एक फैंस ने कहा कि, जब पाकिस्तान की टीम स्ट्रगल कर रही थी. तभी पार्ट टाइम बॉलर पर बाबर आजम बोल्ड हो गया और हम उसे विराट कोहली से कंपेयर करते हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की अब तक की बात करें तो, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 32 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं. टीम के लिए साद बेग ने 35 रनों की पारी खेली. वहीं सलमान अली आगा ने 16 रन बनाए. इस मैच हसन नवाज ने टीम के लिए अर्धशतक ठोक दिया है. उन्होंने 46 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. इस समय हसन 58 और अराफात मिन्हास 7 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : ‘उसे और क्या करना चाहिए…’ पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सिलेक्टर्स पर सवाल, कहा- ‘हम यशस्वी जायसवाल के साथ क्या कर रहे हैं’

पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली, बाबर आजम ने कटाई नाक, फैंस बोले- 'विराट कोहली बनने चला है'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close